Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में दिखा देशभक्ति का जोश, 17 प्लाटून ने दी शानदार परेड; पुलिसकर्मियों को पदक-अलंकरण से किया सम्मानित। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।
पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देशभक्ति और गौरव के माहौल में मनाया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद सुरक्षा बलों की भव्य परेड और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में जोश भर दिया।

Raipur: रायपुर के होटल में युवती की लाश, युवक गंभीर हालत में मिला, टल के कमरे में खौफनाक मंजर, पुलिस और FSL ने शुरू की जांच

तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

/img/129/1786775993182

Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

17 प्लाटून ने दिखाई अनुशासन की ताकत

ध्वजारोहण के बाद परेड का आयोजन हुआ। समारोह में सुरक्षा बलों की 17 प्लाटून ने हिस्सा लिया। जवानों के कदमताल और अनुशासन ने समारोह को भव्य बना दिया। परेड के दौरान मौजूद लोगों में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

/img/129/1786775903439

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड ने बांधा समां

समारोह में घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड और बैंड प्लाटून ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जवानों के शानदार प्रदर्शन ने समारोह में रोमांच और उत्साह का रंग भर दिया।

Durg Bhilai: BSP स्क्रैप चोरी केस में पूर्व GM को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

स्कूली बच्चों ने पेश किया देशभक्ति का रंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की झलक देखने को मिली।

उत्कृष्ट सेवा पर पुलिसकर्मियों का सम्मान

मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक-अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस दौरान 1 राष्ट्रपति पदक, 10 पुलिस पदक और 2 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। सम्मान समारोह ने पुलिस जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया।

/img/129/1786775953875

Raipur: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 11 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक,CM साय करेंगे अलंकृत

रायपुर में देशभक्ति का भव्य नजारा

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगे की शान, जवानों की कदमताल, बैंड की धुन और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts