CG NEWS:13वें दिन भी नहीं झुके अतिथि शिक्षक, विधानसभा घेराव में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

विष्णु गौतम,भिलाई। नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, सेवा सुरक्षा और रोजगार की स्थिरता की मांग को लेकर राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को हड़ताल के 13वें दिन प्रदेशभर से पहुंचे हजारों अतिथि शिक्षकों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
13वें दिन भी जारी रही हड़ताल
राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ, छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 13वें दिन भी जारी रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों अतिथि शिक्षक दुर्ग के हिंदी भवन पहुंचे और वहां से विधानसभा घेराव के लिए पैदल मार्च शुरू किया।
CG NEWS: दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार
विधानसभा पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका
आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। विधानसभा की ओर बढ़ रहे अतिथि शिक्षकों को जेल तिहार चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
11 साल की सेवा, फिर भी नियमितीकरण नहीं
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अतिथि शिक्षक पिछले करीब 11 वर्षों से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी सहित कई विषयों के शिक्षक बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ आदिवासी इलाकों में भी विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।
CG NEWS: करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सरकार से कई बार रखी मांग
संघ का कहना है कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग सरकार के सामने रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे हजारों अतिथि शिक्षक और उनके परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
हड़ताल से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित
संघ के अनुसार 1 जुलाई से जारी हड़ताल का असर प्रदेश के कई शासकीय स्कूलों में दिखाई दे रहा है। जिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे थे, वहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
CG NEWS: राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी
अतिथि शिक्षकों ने साफ कहा है कि नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।












