CG NEWS:स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा के छात्रों के बीच पानी की बोतल फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद स्कूल की छुट्टी के बाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर की पार्किंग में पीड़ित छात्र मगन यादव को घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और गले पर हमला कर
Prem Nirmalkar
14 Jul 2026



























