CG NEWS :चाकू की नोंक पर 10 लाख की लूट! रायपुर में अकाउंटेंट को घेरकर बदमाशों ने उड़ाया कैश से भरा बैग

रायपुर में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में 10 लाख की लूट, अकाउंटेंट को चाकू दिखाकर नकदी से भरा बैग छीना पीड़ित के अनुसार बैग में लगभग 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
चाकू की नोंक पर 10 लाख की लूट! रायपुर में अकाउंटेंट को घेरकर बदमाशों ने उड़ाया कैश से भरा बैग

RAIPUR NEWS राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को सुनसान सड़क पर रोककर चाकू की नोंक पर करीब 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कोरिया में रेत तस्करी का खूनी खेल: बीजेपी नेता भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में तनाव

सुनसान सड़क पर बदमाशों ने रची लूट की स्क्रिप्ट

जानकारी के मुताबिक सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर नकदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने चाकू निकालकर उसे धमकाया और नकदी से भरा बैग छीन लिया।

10 लाख रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

पीड़ित के अनुसार बैग में लगभग 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: ED का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: भारतमाला और DMF घोटाले में 9 ठिकानों पर एकसाथ छापे, कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाले

CCTV फुटेज में तलाश रही पुलिस सुराग

मंदिर हसौद थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

मुखबिरी की आशंका ने बढ़ाई जांच की दिशा

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि बदमाशों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी थी। ऐसे में मुखबिरी या किसी करीबी व्यक्ति की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा

इलाके में दहशत, पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव

राजधानी से लगे क्षेत्र में हुई इस बड़ी लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस के सामने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसान सड़कों पर गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts