CG NEWS :चाकू की नोंक पर 10 लाख की लूट! रायपुर में अकाउंटेंट को घेरकर बदमाशों ने उड़ाया कैश से भरा बैग
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट सागर डेहरिया को चाकू दिखाकर करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना सेरीखेड़ी और नया रायपुर के बीच सुनसान मार्ग पर हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मुखबिरी के एंगल से भी जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
Prem Nirmalkar
17 Jun 2026



























