Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: ED का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: भारतमाला और DMF घोटाले में 9 ठिकानों पर एकसाथ छापे, कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाले

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी रेड: भारतमाला मुआवजा और DMF घोटाले में 9 ठिकानों पर छापा, कारोबारियों के दस्तावेज जब्त। ईडी की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों की बड़ी जांचों में शामिल माना जा रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों से वित्तीय गड़बड़ियों के नेटवर्क और कथित लाभार्थियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
ED का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: भारतमाला और DMF घोटाले में 9 ठिकानों पर एकसाथ छापे, कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाले
ED RAID CHHATTISGARH : RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जिलों में एक साथ नौ ठिकानों पर दबिश दी। भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले और जिला खनिज न्यास (DMF) फंड में कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत हुई इस कार्रवाई से कारोबारी और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

भारतमाला घोटाले पर ED का शिकंजा, दस्तावेजों की गहन जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में तड़के एक साथ कार्रवाई शुरू की। जांच एजेंसी उन दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है, जिनका संबंध भारतमाला सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन की आशंका जताई गई है।

धमतरी के कारोबारी दीपेश गांधी के ठिकानों पर छापा

धमतरी में कारोबारी दीपेश गांधी के आवास और व्यावसायिक परिसरों पर ईडी की टीम ने कार्रवाई की। यहां से जमीन संबंधी दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में किस स्तर पर अनियमितताएं हुईं और इससे किन लोगों को लाभ पहुंचा।

CG NEWS: फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट सख्त: रविशंकर महाराज बनाम CBI केस में दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई।

 

DMF फंड घोटाले में दुर्ग और कोरबा बने जांच का केंद्र

दुर्ग और कोरबा में ईडी की कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के उपयोग को लेकर केंद्रित रही। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए आवंटित राशि का उपयोग नियमानुसार हुआ या नहीं। कई वित्तीय लेन-देन और परियोजनाओं की फाइलों को खंगाला जा रहा है।

 

रायपुर और अंबिकापुर में भी बढ़ी जांच की आंच

राजधानी रायपुर और अंबिकापुर में भी ईडी ने कई प्रमुख कारोबारियों के परिसरों पर दबिश दी। इनमें प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत और मानसून एग्रो के राजेश गुप्ता के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों ने बैंकिंग दस्तावेज, टैक्स रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा को जांच के दायरे में लिया है।

CG NEWS: रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा

 

आगे और खुलासों के संकेत

ईडी की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों की बड़ी जांचों में शामिल माना जा रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों से वित्तीय गड़बड़ियों के नेटवर्क और कथित लाभार्थियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जांच के आधार पर आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts