Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पूरी को बेरहमी से कुचला- मौत ,आयशर का पहिया चढ़ा और चली गई जान

देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव TI दिलीप पुरी की आयशर वाहन से कुचलकर मौत हो गई। रविवार देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी। पिछला पहिया TI के ऊपर से गुजर गया। अस्पताल में करीब दो घंटे तक इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आरोपी चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पूरी को बेरहमी से कुचला- मौत ,आयशर का पहिया चढ़ा और चली गई जान
TI दिलीप पूरी

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत हो गई। शराब से भरे आयशर वाहन के चालक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दी। इस दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: PU Special : ओल्ड ऐज होम संध्या छाया चलाने से पीछे हट रहा सेवा भारती, अब होगा एमपीटी के हवाले

आधी रात को अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी आयशर वाहन का नेमावर पुलिस भी पीछा कर रही थी।पुलिस टीम को संदिग्ध आयशर वाहन हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला। पुलिस को संदेह था कि वाहन में अवैध शराब भरी हुई है। इसके बाद थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने वाहन चालक को नीचे उतरने के लिए कहा।

 

ये भी पढ़ें: फ्लोरिडा में विमान हादसा! घर-दुकानों के बीच आ गिरा विमान, धमाके के बाद उठीं आग की लपटें, 9 यात्रियों की मौत

पुलिस के रोकते ही डिवाइडर पर चढ़ा दी आयशर

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के निर्देश देने के दौरान ही चालक ने वाहन आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से बचने की कोशिश में उसने आयशर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।इसी दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की 20.10 करोड़ रुपये की 25 संपत्तियां फ्रीज

दो घंटे तक चला इलाज, फिर भी नहीं बची जान

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को बचाने के लिए डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किए। करीब दो घंटे तक सीपीआर और अन्य उपचार जारी रहा, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी देखें: हरदा में किराना दुकान के ऊपर मिला पटाखों का अवैध भंडार, पुलिस ने 49 हजार रुपए की सामग्री जब्त की

 

संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद आयशर चालक वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी ओर ले गया। इसके बाद वह संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आयशर को बरामद कर संदलपुर थाने में खड़ा कर दिया है।फिलहाल आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस वाहन में भरी शराब और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

सूचना मिलते ही तड़के खातेगांव पहुंचे एसपी

घटना की जानकारी मिलने पर देवास एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे। थाना प्रभारी की मौत से पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। मृतक का परिवार भी खातेगांव पहुंच गया है।अब पुलिस के सामने फरार चालक को पकड़ने और अवैध शराब की तस्करी से जुड़े पूरे मामले का खुलासा करने की चुनौती है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी देखें: नया सेफ्टी फीचर: अब क्लॉड एआई खुद पकड़ेगा यूजर्स की गलत हरकतें, स्क्रीन पर नहीं आएगा कोई पॉप-अप या चेतावनी

TI की मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम आया सामने,  

देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, शराब तस्करी के नेटवर्क में देवास के कुछ तस्करों के शामिल होने की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल की तलाश में पहुंची पुलिस

वारदात के बाद राहुल जायसवाल का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है, जहां वह कांग्रेस की रैली में शामिल होने गया बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके मैनेजर को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क और घटना से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts