🌤️
--Bhopal, India

Raipur:रायपुर में खुले नाले ने बुझा दी मासूम की जिंदगी

खेलते-खेलते 4 साल का काव्यांश नाले में गिरा, डूबने से मौत; निगम-पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला,राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर वार्ड नंबर-4 में काव्यांश साहू खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह नाले में गिर गया। बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे।
Follow on Google News
रायपुर में खुले नाले ने बुझा दी मासूम की जिंदगी

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर वार्ड नंबर-4 में खेलते समय 4 साल का मासूम काव्यांश साहू नाले में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Janjgir Champa: नाग पंचमी पर जांजगीर में दिखी अनोखी परंपरा,नंगमत में सांप बने लोग

खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर वार्ड नंबर-4 में काव्यांश साहू खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह नाले में गिर गया। बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे।

निगम-पुलिस की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद काव्यांश को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिशाइन अस्पताल ले जाया गया।

/img/129/1786987078448

यह भी पढ़ें: Raipur: नकटी प्रभावितों के न्याय की लड़ाई तेज, कांग्रेस का बड़ा ऐलान, पहले विधायक अनुज शर्मा के बंगले का होगा घेराव

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने काव्यांश को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अचानक हुआ हादसा, नहीं मिला संभलने का मौका

परिजनों के मुताबिक घटना अचानक हुई और किसी को बच्चे को संभालने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में नाले में गिरा।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या, शव से भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पंचनामा के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा तैयार कर लिया है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खुले नाले फिर बने बड़ा सवाल

मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में खुले नालों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह नालों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खुले नाले बच्चों और आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: बगिया के खेत में मुख्यमंत्री ने की बियासी, मिट्टी की खुशबू ने जगाईं पुरानी यादें; बोले- खेती-किसानी से जुड़ाव मन को देता है सुकून

एक हादसा, कई सवाल

चार साल के मासूम की मौत ने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर खुले नालों को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts