Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:बगिया के खेत में मुख्यमंत्री ने की बियासी, मिट्टी की खुशबू ने जगाईं पुरानी यादें; बोले- खेती-किसानी से जुड़ाव मन को देता है सुकून

जशपुर के गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री ने खुद संभाली हल की मूठ, बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार है,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित खेत में पहुंचकर खुद खेती के काम में हिस्सा लिया। उन्होंने बैलों के साथ खेत में हल चलाया और बियासी की। मुख्यमंत्री का यह अंदाज ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी से उनके पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है।
बगिया के खेत में मुख्यमंत्री ने की बियासी, मिट्टी की खुशबू ने जगाईं पुरानी यादें; बोले- खेती-किसानी से जुड़ाव मन को देता है सुकून

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गांव, अपनी माटी और खेती-किसानी से अपने गहरे जुड़ाव को फिर सामने रखा। जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने खेत में बैलों के साथ हल चलाया और बियासी की। इस दौरान उन्होंने खेती से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि मिट्टी की सौंधी खुशबू और खेतों की हरियाली के बीच बिताया समय उन्हें सुकून और नई ऊर्जा देता है।

यह भी पढ़ें: Raipur: होटल के कमरे में छात्रा की चाकू से हत्या, फिर आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, 8 माह पहले सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

गृहग्राम पहुंचकर किसान की भूमिका में नजर आए CM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित खेत में पहुंचकर खुद खेती के काम में हिस्सा लिया। उन्होंने बैलों के साथ खेत में हल चलाया और बियासी की। मुख्यमंत्री का यह अंदाज ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी से उनके पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है।

हल की मूठ थामी तो लौट आईं पुरानी यादें

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठीं। खेत की मिट्टी की सौंधी खुशबू, हरियाली और गांव का वातावरण उनके लिए बेहद आत्मीय है। उन्होंने कहा कि खेत में बिताया समय मन को असीम सुकून और नई ऊर्जा से भर देता है।

यह भी पढ़ें: Raipur: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा,रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ी जिम्मेदारी

किसान परिवार से होने का बताया अपना रिश्ता

CM साय ने खेती को केवल आजीविका का माध्यम मानने के बजाय इसे जीवन का संस्कार बताया। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण खेती उनके जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है। इसी मिट्टी ने उन्हें श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है।

छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा को बताया गौरव

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी, समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश किसानों के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता किसान हमेशा उनके हृदय के सबसे करीब हैं। खेती से जुड़ी यह तस्वीर ग्रामीण संस्कृति और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कृषि जीवनशैली को भी सामने लाती है।

/img/129/1786972130947

यह भी पढ़ें: Balrampur: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

गांव की मिट्टी से सत्ता के शीर्ष तक का सफर

विष्णुदेव साय का खेत में हल चलाना उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के बीच गांव से जुड़े रिश्ते की तस्वीर भी पेश करता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपने गृहग्राम, खेत और कृषि परंपरा से जुड़ाव को सार्वजनिक रूप से साझा करना उनके ग्रामीण पृष्ठभूमि को रेखांकित करता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts