Raipur:रायपुर में खुले नाले ने बुझा दी मासूम की जिंदगी
राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की जान चली गई। महात्मा गांधी नगर वार्ड नंबर-4 में खेलते समय काव्यांश साहू नाम का बच्चा अचानक नाले में गिर गया। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया और पुलिस तथा नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद काव्यांश को नाले से
PREM
17 Aug 2026



























