Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायगढ़ के तालाब में मिला हाथी शावक का शव, 51 हाथियों के दल से जुड़ा कनेक्शन

तमनार के छैडोरिया गांव के पास तालाब में मिला शव, वन विभाग ने बाहर निकालकर शुरू की जांच, रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब छैडोरिया गांव के पास स्थित तालाब में हाथी शावक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घरघोड़ा एसडीओ आशुतोष मंडावा के मुताबिक शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई है।
रायगढ़ के तालाब में मिला हाथी शावक का शव, 51 हाथियों के दल से जुड़ा कनेक्शन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक की मौत से हड़कंप मच गया। तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव के पास एक तालाब में बुधवार सुबह हाथी के बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वन विभाग के अनुसार इलाके में लंबे समय से करीब 51 हाथियों का दल विचरण कर रहा था।

तालाब में दिखा हाथी शावक का शव

बुधवार सुबह छैडोरिया गांव के कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े हाथी शावक के शव पर पड़ी। तालाब में हाथी के बच्चे का शव देखकर ग्रामीणों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

/img/129/1790780288858

संबंधित खबर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना में 'स्मिता' की मौत, नर हाथी कृष्णा से संघर्ष की आशंका, 6 घंटे तक चला पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही तमनार वन परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शावक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर आवश्यक जांच शुरू की गई।

तमनार में लगातार हो रही हाथियों की आवाजाही

तमनार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा था। ऐसे में शावक की मौत के बाद वन विभाग आसपास के इलाके में हाथियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रहा है।

संबंधित खबर: मऊगंज में करंट से हथिनी की मौत, साथी हाथी घंटों तक चिंघाड़ता रहा

51 हाथियों के दल में था शावक

रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा एसडीओ आशुतोष मंडावा के अनुसार, छैडोरिया गांव के पास तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इलाके में लंबे समय से करीब 51 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा था। इनमें से एक हाथी दूसरी जगह चला गया है। इसी दल में हाल ही में जन्मा यह शावक भी शामिल था।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगा।

संबंधित खबर: शहडोल: जंगली हाथी का आतंक, खेत में किसान को कुचला, मौत, गांव में दहशत का माहौल

वन विभाग की नजर हाथियों के दल पर

शावक की मौत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की जा रही है। विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि शावक तालाब तक किस स्थिति में पहुंचा और घटना के समय हाथियों का दल आसपास मौजूद था या नहीं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts