Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मऊगंज में करंट से हथिनी की मौत, साथी हाथी घंटों तक चिंघाड़ता रहा

मऊगंज के मलकपुर गांव में हाईटेंशन बिजली के खुले तार की चपेट में आने से एक हथिनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का जोड़ा पिछले छह महीने से क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा था। साथी हथिनी की मौत के बाद नर हाथी काफी देर तक वहीं चिंघाड़ता रहा। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।
मऊगंज में करंट से हथिनी की मौत, साथी हाथी घंटों तक चिंघाड़ता रहा

मऊगंज जिले के मलकपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मऊगंज वन परिक्षेत्र में हाईटेंशन बिजली के नीचे झूल रहे खुले तार की चपेट में आने से एक हथिनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब छह महीने से हाथियों का एक जोड़ा मऊगंज, रीवा और सीधी के जंगलों में घूम रहा था।

खुले तार की चपेट में आई हथिनी

जानकारी के अनुसार, हाथियों का जोड़ा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान नीचे झूल रहा बिजली का तार हथिनी के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हथिनी की मौत के बाद उसका साथी नर हाथी काफी देर तक वहीं मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा। घटना के बाद इलाके में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Breaking News

ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी वन विभाग और बिजली विभाग को थी। इसके बावजूद संवेदनशील इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर तैयार करने के बजाय उन्हें एक इलाके से दूसरे इलाके की ओर खदेड़ने पर ही जोर दिया गया।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मऊगंज रेंजर की अनुपस्थिति और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर वन विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts