PlayBreaking News

शहडोल:जंगली हाथी का आतंक, खेत में किसान को कुचला, मौत, गांव में दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। अमलाई थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक किसान की मौत हो गई। देर रात खेत में बने घर में घुसकर हाथी ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
Follow on Google News
जंगली हाथी का आतंक, खेत में किसान को कुचला, मौत, गांव में दहशत का माहौल

शहडोल। मृतक किसान की पहचान छोटे लाल सिंह के रूप में हुई है। हमले में एक मवेशी की भी जान चली गई। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।

हमले से किसान की मौके पर मौत 

अमलाई थाना क्षेत्र के केशवाही वन परिक्षेत्र के गिरवा गांव में यह घटना देर रात हुई। किसान छोटे लाल सिंह अपने परिवार के साथ खेत में बने घर में ठहरे हुए थे। उसी दौरान जंगली हाथी गांव की ओर पहुंच गया। अचानक हाथी के आने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी सीधे खेत में बने मकान की ओर बढ़ा। हालात इतने तेजी से बिगड़े कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा : सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित, ड्रोन से हमले की आशंका

एक मवेशी की गई जान 

हाथी की आहट सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य डरकर बाहर भाग निकले। लेकिन छोटे लाल सिंह समय रहते बाहर नहीं निकल पाए। इसी बीच हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया। हमले से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक मवेशी की भी जान चली गई।  

वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों के अनुसार हाथी पिछले कई दिनों से आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा था। इसके बावजूद यह घटना हो गई, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Team India A : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

ग्रामीणों में डर और नाराजगी

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले भी हाथी की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। वन विभाग द्वारा मुनादी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन यह कदम पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts