रायगढ़ के तालाब में मिला हाथी शावक का शव, 51 हाथियों के दल से जुड़ा कनेक्शन
तमनार के छैडोरिया गांव के पास तालाब में मिला शव, वन विभाग ने बाहर निकालकर शुरू की जांच, रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब छैडोरिया गांव के पास स्थित तालाब में हाथी शावक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घरघोड़ा एसडीओ आशुतोष मंडावा के मुताबिक शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई है।
PREM
30 Sep 2026
































