CG NEWS: राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर BJP-Congress में जुबानी जंग, गोपनीय प्रशिक्षण शिविर बना सियासी रणभूमि
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का एक दिवसीय रायपुर दौरा राजनीतिक बहस का विषय बन गया। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने करीब चार घंटे तक पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और 2028 के विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने इस प्रशिक्षण शिविर को पूरी तरह गोपनीय रखा, जिसके चलते कार्यक्रम की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई। राहुल गांधी ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी
PREM
22 Jun 2026




























