PlayBreaking News

CG NEWS : कोरिया तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, BJP नेता को कार में जिंदा जलाने का मामला

रेत माफिया की खूनी जंग! चार और आरोपी पुलिस के सामने झुके। 16 जून की रात हुई इस वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। आरोप है कि भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और उनके साथियों पर पेट्रोल छिड़ककर उनकी फॉर्च्यूनर कार में आग लगा दी गई। कार में फंसने से लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
Follow on Google News
कोरिया तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, BJP नेता को कार में जिंदा जलाने का मामला

PREM KUMAR RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की कार में जिंदा जलाकर की गई सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस चर्चित तिहरे हत्याकांड में चार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। रेत खदान और ठेकेदारी विवाद से जुड़े इस मामले ने पूरे प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG NEWS: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, जुलाई से घर-घर पहुंचेगी

तिहरे हत्याकांड में 4 आरोपियों का सरेंडर

कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। पुलिस पहले ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक कुल आठ आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

BJP नेता को कार में जिंदा जलाने का आरोप

16 जून की रात हुई इस वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। आरोप है कि भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और उनके साथियों पर पेट्रोल छिड़ककर उनकी फॉर्च्यूनर कार में आग लगा दी गई। कार में फंसने से लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

CG NEWS: बलौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी रेड: शराब कारोबारी के घर छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त

रेत कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रेत खदान के संचालन और ठेकेदारी को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि लल्ला सिंह और त्रिपाठी परिवार के बीच रेत कारोबार को लेकर पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी थी। 16 जून को विवाद हिंसक रूप ले बैठा और खूनी संघर्ष में बदल गया।

इलाज के दौरान गई दूसरी जान

घटना में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को पहले अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। इस घटना में मृतकों की संख्या तीन तक पहुंच चुकी है।

CG NEWS: प्लेटफॉर्म पर चादरों के घेरे में डिलिवरी: रायपुर स्टेशन पर जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत।

भाजपा नेताओं के नाम आने से बढ़ी सियासी हलचल

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार और आत्मसमर्पण करने वाले कुछ आरोपी भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। इससे जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है और जांच जारी है।

नौ लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल नौ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आठ आरोपी अब तक गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

CG NEWS: चरित्र पर शक में हैवान बना पति! पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब।

गांव के पास थी विवादित रेत खदान

मृतक भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह बैकुंठपुर के महलपारा क्षेत्र के निवासी थे। वे गांव में गिट्टी क्रेशर संचालित करते थे और समीप स्थित रेत खदान भी लीज पर लेकर चला रहे थे। पुलिस जांच में रेत कारोबार और आर्थिक प्रतिस्पर्धा को इस हत्याकांड की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts