CG NEWS: NEET Re-Exam के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम: रायपुर-दुर्ग स्टेशन पर TV स्क्रीन से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

RAIPUR NEWS। NEET Re-Exam 2026 में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के मार्ग (रूट मैप) प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: CG NEWS : कोरिया तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, BJP नेता को कार में जिंदा जलाने का मामला
स्टेशन पर दिख रहे एग्जाम सेंटर के रूट मैप
नीट पुनर्परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर विशेष टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों के रूट मैप प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा उद्घोषणाओं के माध्यम से भी परीक्षार्थियों को लगातार आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए विशेष होल्डिंग एरिया
परीक्षा के दिन स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। यहां विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बैठने, विश्राम करने और परीक्षा केंद्र जाने से पहले आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी रेड: शराब कारोबारी के घर छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त
पेयजल, भोजन और प्रतीक्षालय की बेहतर सुविधा
रेलवे प्रशासन ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किफायती दरों पर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मार्गदर्शन के लिए तैनात किए गए हेल्प डेस्क
रेलवे द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। स्काउट्स एवं गाइड्स, वाणिज्यिक कर्मचारी और रेलवे स्टाफ यहां तैनात रहेंगे। ये हेल्प डेस्क ट्रेनों के समय, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: प्लेटफॉर्म पर चादरों के घेरे में डिलिवरी: रायपुर स्टेशन पर जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस
रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सिविल डिफेंस, वाणिज्यिक एवं परिचालन कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर स्टेशन परिसर और पहुंच मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा। अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने जैसी घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।












