Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर BJP-Congress में जुबानी जंग, गोपनीय प्रशिक्षण शिविर बना सियासी रणभूमि

अभनपुर में 4 घंटे तक चली रणनीतिक बैठक, BJP ने पूछा- भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं क्या? कांग्रेस का पलटवार- एक्सीडेंटल विधायक दे रहे बयान पूरे दौरे के दौरान राहुल गांधी मीडिया से दूरी बनाए रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की जानकारी सार्वजनिक नहीं होने से कई सवाल खड़े हुए हैं।
राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर BJP-Congress में जुबानी जंग, गोपनीय प्रशिक्षण शिविर बना सियासी रणभूमि

PREM KUMAR, RAIPUR । रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के गोपनीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाजपा ने तीखे हमले किए, जबकि कांग्रेस ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया। चार घंटे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और 2028 के चुनावी रोडमैप पर चर्चा हुई, लेकिन पूरे कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग की रही।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बोधघाट डैम के खिलाफ आदिवासियों का महाआंदोलन: 56 गांवों की हुंकार- पहले गोली मारो, फिर डैम बनाओ

योग दिवस से शुरू हुई राजनीतिक चर्चा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता की ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग करते नजर आए। इसी दिन राहुल गांधी का रायपुर दौरा भी राजनीतिक रूप से सुर्खियों में रहा।

अभनपुर में कांग्रेस का गोपनीय प्रशिक्षण शिविर

राहुल गांधी ने अभनपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। करीब चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 41 नए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया गया। संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में ISI नेटवर्क का बड़ा खुलासा: पंजाब का युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां

मीडिया से दूरी ने बढ़ाए सवाल

पूरे दौरे के दौरान राहुल गांधी मीडिया से दूरी बनाए रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की जानकारी सार्वजनिक नहीं होने से कई सवाल खड़े हुए हैं।

चाय की टपरी पर राहुल गांधी

प्रशिक्षण शिविर के बाद एयरपोर्ट रवाना होते समय राहुल गांधी अचानक एक चाय दुकान पर रुके। यहां उन्होंने चाय पी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहे।

/img/129/1782118107194

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर में फौती नामांतरण अभियान सफल: 8,241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध अधिकार, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

BJP का हमला: भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं?

राहुल गांधी के आगमन से पहले भाजपा विधायक पुरेन्द्र मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में क्या सिखाने आए हैं, भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग या आलू से सोना निकालने की तकनीक।

कांग्रेस का पलटवार

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा एक्सीडेंटल विधायक हैं और राजनीतिक पहचान बनाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर निगम का मेगा टैक्स अभियान: 525 बकायादारों से 1.03 करोड़ की वसूली

नेताओं से अलग बैठक भी हुई

प्रशिक्षण शिविर के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग 40 मिनट तक अलग बैठक की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान संगठनात्मक बदलाव और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts