Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Priyanka Chopra :पीली साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त अंदाज, ‘ग्लोबट्रोटर’ में बनीं मंदाकिनी, हाथ में बंदूक और आंखों में आग

प्रियंका चोपड़ा ने एस एस राजामौली की फिल्म ‘ग्लोबट्रोटर’ से अपना पहला लुक शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में वह पीली साड़ी, कानों में बालियां और हाथ में बंदूक लिए ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आ रही हैं। महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ प्रियंका इस फिल्म से शानदार वापसी कर रही हैं।
Follow on Google News
पीली साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त अंदाज, ‘ग्लोबट्रोटर’ में बनीं मंदाकिनी, हाथ में बंदूक और आंखों में आग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ग्लोबट्रोटर’ से Priyanka Chopra का पहला लुक पोस्टर सामने आया है। लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहीं प्रियंका इस फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभाने जा रही हैं।

    पोस्टर में प्रियंका का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। उन्होंने पीले रंग की साड़ी, कानों में झुमके, और बालों की लंबी चोटी बनाई है। इस दौरान वह हाथ में बंदूक लिए एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह लुक आते ही वायरल हो गया है और फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
    प्रियंका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया और लिखा कि वो जितनी दिखती है, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है... मंदाकिनी को नमस्ते कहिए।

    Twitter Post

    पोस्ट के बाद फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, 'Priyanka Chopra को मंदाकिनी के रूप में पेश करने का सबसे अच्छा तरीका।' तो किसी ने कहा, 'मंदाकिनी तो पूरी तरह से विध्वंसक है... क्या शानदार वापसी है।' वहीं कई फैंस ने लिखा कि उन्हें प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

    Uploaded media

    राजामौली ने किया Priyanka Chopra का स्वागत

    फिल्म के निर्देशक SS Rajamouli ने भी Priyanka Chopra का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने X पर लिखा 'वो महिला जिसने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी... देसी गर्ल, आपका स्वागत है।'

    Twitter Post

    ‘ग्लोबट्रोटर’ की स्टार कास्ट और रिलीज

    अपकमिंग फिल्म ग्लोबट्रोटर में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर देखने के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts