MP News :मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण, चार प्रवेश द्वार और 22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र रुद्राकनी आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ई-कार्ट से श्री पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और यज्ञशाला में पूर्ण आहुति दी।
Follow on Google News
मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण, चार प्रवेश द्वार और 22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र रुद्राकनी आकर्षण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने में गुरुवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस लोक के प्रथम चरण का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मंदिर की पूर्व और वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

    त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण, यज्ञ में दी पूर्णाहुति 

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में पालकी में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा की पूजा की। इसके बाद उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर पूरे पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने 22 फीट ऊंची त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया, जिसके मध्य में स्थापित विशाल रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य आभास कराता है। एम्फी थिएटर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी गई।

    शिवना तट पर विकसित हुआ आस्था का भव्य तीर्थ परिसर

    Uploaded media

    पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे अब और अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। शिवना नदी के पावन तट पर स्थित यह लोक प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति का अनूठा संगम बन गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिससे सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

    श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान 

    Uploaded media

    पशुपतिनाथ लोक में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां ओपन एयर थिएटर का निर्माण किया गया है, जहां सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। अधिक भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय और आपात स्थितियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था की गई है। परिसर में शिव-लीलाओं पर आधारित आकर्षक म्यूरल वॉल, पशुपतिनाथ महादेव के इतिहास को दर्शाती पेंटिंग्स, सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, सेल्फी प्वाइंट और सुव्यवस्थित पाथवे बनाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र एक विकसित तीर्थनगरी का स्वरूप ले चुका है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts