People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    होर्मुज संकट के बीच भारत कैसे पहुंच रहे है LPG से भरे जहाज?
    केरल: डॉ. वंदना दास हत्याकांड में दोषी शिक्षक को उम्रकैद, सर्जिकल कैंची से 27 वार कर ली थी जान
    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    राष्ट्रीय

    काशी में पीएम मोदी बोले- सिंदूर के बदले का वचन पूरा हुआ; 2200 करोड़ की सौगात और ऑपरेशन सिंदूर को महादेव को किया समर्पित

    Publish Date: 2 Aug 2025, 12:27 PM (IST)Updated On: 6 Aug 2025, 12:27 PM (IST)Reading Time: 13 Minute Read
    Follow on Google News

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 2200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 52 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देशभर के किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20,500 करोड़ रुपए की राशि जारी की। लेकिन इन तमाम घोषणाओं और योजनाओं के बीच पीएम का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया भाषण भी काफी ज्यादा चर्चा में रहा।

    पीएम मोदी ने कहा, “मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वह आज महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं।”

    बाबा विश्वनाथ से मंच से ही किया प्रणाम

    प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि सावन के इस पावन अवसर पर उनकी बहुत इच्छा थी कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर बाबा के दर्शन करें, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी सुरक्षा और दौरे के चलते आम भक्तों को असुविधा होगी। इसीलिए उन्होंने मंच से ही बाबा विश्वनाथ और मां गंगा को प्रणाम करते हुए कहा, “हम सेवापुरी के ई-मंच से बाबा विश्वनाथ के प्रणाम करत हई। नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव।”

    उन्होंने भोजपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिलय का अवसर मिलल हय। हम काशी के हर परिवार जन के प्रणाम करत हई।”

    ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को घेरा

    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। उन्होंने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोगों को यह बात पच नहीं रही कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ये वो लोग हैं जो देश की सफलता में भी अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आते।”

    उन्होंने आगे कहा, “भारत पर जो वार करेगा, वह पाताल में भी नहीं बचेगा। भारत अब आतंक और अन्याय के सामने झुकने वाला नहीं है। हम रूद्र हैं, महादेव का वह स्वरूप, जो अंधकार और अत्याचार का अंत करता है। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत का यही रूप देखा है।”

    कांग्रेस-सपा पर झूठ फैलाने का आरोप

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब 2019 में इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाईं। उन्होंने कहा, “कोई कहता कि चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी, कोई कहता कि मोदी तो योजना लाया है पर इसका कोई भविष्य नहीं। लेकिन आज हमने इस योजना की 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी है।”

    पीएम ने बताया कि अब तक इस योजना के अंतर्गत करीब पौने चार लाख करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश के किसानों को लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए का लाभ मिला है। उन्होंने आगे कहा, “बिना किसी कट, कमीशन और बिचौलियों के किसानों तक पहुंची यह रकम हमारे इरादों की पक्काई का प्रमाण है।”

    तमिलनाडु के मंदिर से जोड़ा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सूत्र

    मोदी ने हाल ही में अपने तमिलनाडु दौरे की भी चर्चा की और बताया कि वे वहां एक हजार साल पुराने गंगाईकोंडा चोलापुरम मंदिर गए थे। उन्होंने कहा, “यह मंदिर हमारे देश के एक महान सम्राट राजेंद्र चोल द्वारा बनवाया गया था। उन्होंने उत्तर भारत से गंगाजल मंगवाकर उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम किया था। यह शिवभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण है। आज हम काशी-तमिल संगमम जैसे आयोजनों से इस सांस्कृतिक एकता को फिर से जीवित कर रहे हैं।”

    लखपति दीदी और ड्रोन दीदी से हो रहा समाज का सशक्तिकरण

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनें। अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाएं इस लक्ष्य तक पहुंच चुकी हैं।

    उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी अभियान भी ग्रामीण महिलाओं की आय में बढ़ोतरी कर रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “जब सपा वालों को ये आंकड़े सुनाए जाते हैं, तो वे साइकिल लेकर भाग जाते हैं।”

    दिव्यांग को मंच पर पहनाया चश्मा

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने मंच पर ही मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। काशी की एक दिव्यांग लड़की बबली को उन्होंने नो विजन चश्मा स्वयं पहनाया और उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही दिव्यांग क्रिकेटर संतोष कुमार पांडेय को स्पोर्ट्स व्हील चेयर भेंट की और उनकी पीठ थपथपाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

    कार्यक्रम के दौरान पीएम ने काशी के दो हजार से अधिक दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। कुछ दिव्यांगों को मंच पर बुलाकर स्वयं उनके हाथों में उपकरण थमाए।

    काली शर्ट पहनकर आए लोगों को जनसभा में नहीं मिली एंट्री

    इस बीच प्रधानमंत्री की जनसभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कुछ लोगों को पुलिस ने रोक दिया और उन्हें सभा स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। समाजवादी पार्टी के नेता अजय फौजी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस चौकी में बैठा दिया गया। बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव मलिक को भी रामनगर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया।

    सीएम योगी ने कहा- दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाला नया भारत

    इस जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा, “आज प्रधानमंत्री का आगमन उस समय हो रहा है जब नया भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर खत्म कर रहा है। पहलगाम के आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर काशी की धरती पर उनका स्वागत हो रहा है।”

    उन्होंने मोदी की नीतियों को शिव के कल्याणकारी रूप से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह शिव का रूद्र रूप अत्याचार का नाश करता है, उसी तरह ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद का सफाया किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत काशी की जनता को मालिक कहते हुए की। उन्होंने कहा, “काशी के मेरे मालिक जनता-जनार्दन, आज मैं आपके समक्ष ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित करता हूं। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोषों की जान गई, तो मेरा हृदय पीड़ा से भर उठा। तब मैंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी और आज वह वचन पूरा हुआ।”

    उन्होंने कहा, “देश की 140 करोड़ जनता की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की असली ताकत है। यही भावना भारत को अजेय बनाती है।”

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    PM Modi In Kashi

    peoples update

    pm modi news

    Peoples Samachar

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

    इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

    ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

    48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना...ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

    अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

    महाजंग के बीच भारत की स्मार्ट रणनीति :अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

    दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    टी-प्वाइंट पर फिर हादसा: दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2026:कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    युद्ध का असर :नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    भोपाल :ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    सास की गारंटी के बाद ससुराल लौटी बहू :तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ग्वालियर: बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    ग्वालियर :ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....