Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिलीपींस में भूकंप से तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- इस कठिन समय में भारत आपके साथ

Follow on Google News
फिलीपींस में भूकंप से तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- इस कठिन समय में भारत आपके साथ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिलीपींस के सेंट्रल द्वीप सेबू में मंगलवार रात 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस हादसे में 69 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई घर और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कों पर दरारें पड़ गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- फिलीपींस में भूकंप से हुई जनहानि से बेहद दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत इस कठिन समय में फिलीपींस के साथ है।

    Twitter Post

    गवर्नर का संदेश

    गवर्नर पामेला बारिकुआत्रो ने कहा कि हालात अनुमान से ज्यादा गंभीर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय से राहत सामग्री और मदद मांगी है। साथ ही मेडिकल टीमों को घायलों की मदद के लिए तैनात किया गया है।

    फिलीपींस में आए भूकंप का केंद्र बोगो शहर के पास था, जहां करीब 90,000 लोग रहते हैं। भूकंप के बाद 5 या उससे अधिक तीव्रता के चार आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। सेबू सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपदा की स्थिति घोषित की है।

    प्रशासन की अपील

    स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें, ताकि राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts