PlayBreaking News

UN में पाकिस्तान ने छेड़ा कश्मीर का मुद्दा :भारत का मुंहतोड़ जवाब, याद दिलाया- ‘रमजान में भी नहीं रुके थे हमले’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए उसे पाखंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि जो देश अंधेरे में नागरिकों को निशाना बनाता है, वह दुनिया को शांति और कानून का पाठ नहीं पढ़ा सकता।
Follow on Google News
भारत का मुंहतोड़ जवाब, याद दिलाया- ‘रमजान में भी नहीं रुके थे हमले’

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में इस समय सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर सालाना चर्चा चल रही है। भारत ने इस खास बैठक में पड़ोसी देश पाकिस्तान को  बुरी तरह धो डाला है। भारत ने वैश्विक मंच पर साफ कहा कि नरसंहार और हिंसा करना पाकिस्तान का बरसो पुराना नाता रहा है। जो अब तक अपनी कायर हरकतों से बाज नहीं आया है। भारत ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आपनी तमाम नाकामियों को छिपाने के लिए देश के अंदर और दुनिया के कई देशों में आतंक फैलाता है, लेकिन उसकी इस शर्मनाक हरकत का भारत सहित कई देशों ने करारा जवाब दिया है। 

कश्मीर मुद्दे पर भारतीय राजदूत ने जमकर सुनाया

भारत ने पाकिस्तान के कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश को खारिज किया। जिससे पाकिस्तान का हिंसक और कायर चेहरा पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है। मीटिंग के दौरान पाकिस्तान प्रतिनिधि ने जम्मू- कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए आगे आएं, लेकिन वहां मौजूद भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने उनका भाषाण शुरू होते ही करारा जवाब दिया है।

भारतीय राजदूत ने कहा... भारत सहित दुनिया के कई जानते हैं पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता है, यह बेहद अजीब और सोचने वाली बात है जो देशी नरसंहार के पुराने इतिहास से जुड़ा हो वो पाकिस्तान आज उन मुद्दों पर बात कर रहा है जो पूरी तरह भारत के आंतरिक मामले हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान जंग में अमेरिका को भारी नुकसान : 42 एयरक्राफ्ट और ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताएं डराने वाले आंकड़े

रमजान के पवित्र महीने में काबुल पर एयर स्ट्राइक की- भारतीय राजदूत

इसके अलावा भारत ने अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों का भी जिक्र किया। भारतीय राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि भारत ने इस साल मार्च में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का मुद्दा भी वैश्विक मंच पर उठाया था। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भूली नहीं है कि मार्च रमजान का पवित्र महीना होता है और इसी महीने में दुनिया के चारों तरफ शांति और भाईचारा बना रहता है। लेकिन नापाक पाकिस्तान ने काबुल का उम्मीद नशा शक्ति मुक्ति अस्पताल पर एक के बाद एक कई हवाई हमले किए, जिसमें कई लोगों की मौत हुई। 

अस्पताल किसी भी हालत में सैन्य ठिकाना नहीं- भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हालिया हमलों में 269 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई, जबकि 122 लोग घायल हुए। भारतीय पक्ष ने कहा कि अस्पतालों को किसी भी हालत में सैन्य ठिकाना नहीं माना जा सकता।

भारत ने यह भी बताया कि हमला उस समय हुआ जब लोग शाम की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। ऐसे हमले सीधे तौर पर मानवता और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल का क्या है प्लान? 5 भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के लिए 'फ्री ट्रिप' का धमाकेदार ऑफर!

जो देश खुद अंधेरे में है वो दुनिया में रोशनी कैसे फैलाएगा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए उसे पाखंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि जो देश अंधेरे में नागरिकों को निशाना बनाता है, वह दुनिया को शांति और कानून का पाठ नहीं पढ़ा सकता।

भारत ने 1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान का इतिहास खुद अपने नागरिकों पर अत्याचार और हिंसा से भरा रहा है। उस दौर में पूर्वी पाकिस्तान, जो अब बांग्लादेश है, वहां बड़े पैमाने पर नरसंहार और महिलाओं पर अत्याचार हुए थे।

ड्रोन, मिसाइल हमलों पर भारत ने जताई चिंता

भारत ने युद्ध के बदलते स्वरूप को लेकर भी चिंता जताई। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि शहरों और घनी आबादी वाले इलाकों में मिसाइल, बम और ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बन रहा है।

Breaking News

नागरिकों का जान सबसे कीमती है

भारत ने मांग की कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वायत्त हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों के दायरे में ही होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुई बहस के दौरान भारत ने कहा कि युद्ध और संघर्ष की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वैश्विक शांति बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts