Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित नए स्टेडियम में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। रविवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

भारत की ओर से दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए और मैच की शीर्ष स्कोरर रहीं। वहीं, दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 3-1 और जापान ने चीन को 3-1 से हराया।

भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई मजबूत बढ़त

भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के तीसरे मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद दीपिका ने 9वें और 10वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

ये भी पढ़ें: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया; मुमताज और सुनेलिता ने दागे गोल

मुमताज और सुनेलिता ने भी दागे गोल

पहले क्वार्टर में मिली बढ़त के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने थाईलैंड पर दबाव बनाए रखा। मुमताज खान ने 27वें मिनट में गोल किया, जबकि सुनेलिता टोप्पो ने 31वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया। इन दो गोल के साथ भारत ने अपनी बढ़त 5-0 कर ली।

दीपिका ने हैट्रिक पूरी कर भारत को 7-0 से जिताया

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी मिनट नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 7-0 कर दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया

रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से शिकस्त दी। मलेशिया की ओर से नूरमाइजातुल स्याफी ने 32वें मिनट और नूरामिराह जुल्किफ्ली ने 37वें मिनट में गोल किया। कोरिया की साएना जियोंग ने 35वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन चौथे क्वार्टर के 59वें मिनट में सिती मोहद ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर मलेशिया की जीत पक्की कर दी।

Breaking News

जापान ने चीन को 3-1 से दी मात

दिन के पहले मुकाबले में जापान ने चीन को 3-1 से हराया। जापान के लिए यामामोटो रीना ने 18वें मिनट, कानेको नानामी ने 34वें मिनट और मारुयामा निको ने 59:58 मिनट पर गोल किया। चीन की ओर से काई वेनकियान ने 44वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी।

तीनों क्वार्टर में जापान ने दागे गोल

जापान ने चीन के खिलाफ दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया। वहीं, चीन को तीसरे क्वार्टर में एकमात्र सफलता मिली। मुकाबले के आखिरी क्षणों में मारुयामा निको के गोल ने जापान की जीत 3-1 कर दी। इस तरह टूर्नामेंट के तीसरे दिन भारत, मलेशिया और जापान ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts