Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 19 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

सोहागपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। 200 से अधिक बूथों पर 19 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। अगले दो दिन स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाएंगी।
सोहागपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू

सोहागपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रविवार को सोहागपुर क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के अंतर्गत ब्लॉक में पांच वर्ष तक की आयु के 19 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए क्षेत्र में 200 से अधिक पोलियो बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। वहीं, अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, मंडल प्रतिनिधि विजय छाबड़िया, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी और पार्षद आशीष विश्वकर्मा की मौजूदगी में अभियान का शुभारंभ किया गया।

दो दिन घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

सोहागपुर की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. रेखा सिंह गौर ने बताया कि अभियान के लिए पूरे ब्लॉक में 200 से अधिक पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों के माध्यम से पांच वर्ष तक की आयु के 19 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बीएमओ डॉ. गौर और बीईई संजय खैरवार ने बताया कि रविवार को बूथ स्तर पर अभियान चलाया गया। इसके बाद अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों की जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान जिन बच्चों को पोलियो की दवा नहीं मिल सकी है, उन्हें मौके पर ही खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

बीआरसी ने विभिन्न पोलियो बूथों का किया निरीक्षण

अभियान के दौरान बीआरसी राकेश रघुवंशी ने निभौंरा पथराई, परसवाड़ा, कामती, सारंगपुर और बीजाखारी सहित विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को दवा पिलाने में सहयोग किया।

सोहागपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 220 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मातापुरा वार्ड में 85 में से 78 बच्चों को पिलाई दवा

मातापुरा वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कहार और सहायिका दीपा कुरेले ने बताया कि वार्ड में पांच वर्ष तक की आयु के कुल 85 बच्चे दर्ज हैं। इनमें से रविवार शाम तक लगभग 78 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा चुकी थी। वार्ड में सात बच्चे अभी दवा लेने से शेष हैं। इन बच्चों तक फॉलोअप अभियान के दौरान पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts