Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करने का मामला; भोपाल में मेटा के खिलाफ सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस, मार्क जुकरबर्ग का पुतला फूंका

सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर मेटा संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अकाउंट चुनिंदा तरीके से बंद किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस ने अकाउंट बहाल नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करने का मामला; भोपाल में मेटा के खिलाफ सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस, मार्क जुकरबर्ग का पुतला फूंका
भोपाल में युवा कांग्रेस नेताओं ने मेटा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मार्क जुकरबर्ग का पुतला जलाया।

भोपाल।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अकाउंट निलंबित करने का मामला अब राजनीतिक विरोध का मुद्दा बन गया है। मेटा की कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भोपाल में मोर्चा खोल दिया। रविवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और भाजपा के दबाव में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि अकाउंट बहाल नहीं होने और कार्रवाई का कारण नहीं बताए जाने पर विरोध का दायरा बढ़ाया जाएगा।

छह महीने से चुनिंदा कार्रवाई का आरोप, कई अकाउंट सस्पेंड 

जिला महासचिव अभय सोलंकी ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से मेटा विपक्षी नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट तथा पोस्ट पर चुनिंदा कार्रवाई कर रही है। सोलंकी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर काम करने वाली कंपनी से निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है, लेकिन भारत में उसके कामकाज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके मुताबिक, कंपनी की कार्रवाई में पारदर्शिता का अभाव है और प्रभावित लोगों को ठोस कारण भी नहीं बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश इकाई तक के अकाउंट निलंबित 

अभय सोलंकी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट और उनके स्वयं के आधिकारिक अकाउंट को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पहले उनकी आईडी भी बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दी गई थी। सोलंकी के अनुसार, संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और सरकार की नीतियों की आलोचना करने का अधिकार देता है। सोशल मीडिया आम नागरिकों और राजनीतिक संगठनों के लिए विचार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में बिना स्पष्ट कारण अकाउंट बंद करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर सवाल है।

ये भी पढ़ें: मेटा ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़; 4 पर FIR

अकाउंट बहाल नहीं हुए तो देशभर में तेज होगा आंदोलन

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मेटा भारत में कारोबार कर रही है, इसलिए उसे यहां के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। अभय सोलंकी ने कंपनी से निलंबित अकाउंट बहाल करने और कार्रवाई का स्पष्ट कारण बताने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मेटा ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई तो युवा कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज करेगी। संगठन का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें: साइकिल ठेले को ई-रिक्शा बताकर 3 लाख में खरीदा; पंचायतों में खरीदी और निर्माण कार्यों के ऑडिट की मांग, जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts