Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंजलि अरोड़ा के परिवार में विवाद, भाभी ने लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप; कहा- प्रेग्नेंसी में बेहोश होने तक पीटा

अंजलि अरोड़ा की भाभी आरती अरोड़ा ने पति और ससुरालवालों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान मारपीट का दावा भी किया।
अंजलि अरोड़ा के परिवार में विवाद, भाभी ने लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप; कहा- प्रेग्नेंसी में बेहोश होने तक पीटा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा का परिवार विवादों में आ गया है। उनकी भाभी आरती अरोड़ा ने अपने पति, सास-ससुर और ननद अंजलि अरोड़ा पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान आरती भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।

शादी के एक महीने बाद शुरू हुई मारपीट, वकील ने किया दावा

एक चैनल से बातचीत में आरती अरोड़ा की वकील ने बताया कि आरती और उनके पति की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों ने पहले आर्य समाज में शादी की और फिर परिवारों की मौजूदगी में अरेंज मैरिज की। वकील के मुताबिक, शादी के करीब एक महीने बाद ही आरती के साथ मारपीट शुरू हो गई थी। उनका दावा है कि इस बारे में आरती के सास-ससुर और ननद अंजलि अरोड़ा को भी जानकारी थी। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि आरती को मारपीट के वीडियो भेजे जाते थे। उनके मुताबिक, आरती के पति ने उनके कई फोन तोड़ दिए और करीब 600 वीडियो डिलीट कर दिए। आरती के ऊपर जादू-टोना किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

आरती बोलीं- प्रेग्नेंट थी, तब इतना मारा कि बेहोश हो गई

मीडिया से बातचीत के दौरान आरती अरोड़ा ने अपने पति, ननद और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी 2021 में हुई थी और शादी के बाद से ही उन्हें परेशान किया जाने लगा। आरती ने कहा, "मैं प्रेग्नेंट थी। उस टाइम मुझे इतना मारा कि मैं बेहोश हो गई थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ननद अंजलि अरोड़ा राजनीति का नाम लेकर उन्हें दबाती थीं। आरती ने यह भी कहा कि परिवार के लोगों को सिर्फ पैसे और फेम से मतलब है। उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि अंजलि के मशहूर होने की वजह से उन्हें परिवार में सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

Breaking News

अंजलि अरोड़ा की तरफ से नहीं आया कोई बयान

आरती अरोड़ा के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद को लेकर आगे क्या कार्रवाई हुई है। अंजलि अरोड़ा की तरफ से भी इन आरोपों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। अभी मामले में केवल आरती और उनकी वकील की ओर से लगाए गए आरोप सामने आए हैं। ऐसे में जांच या दूसरे पक्ष का बयान आए बिना किसी को सही या गलत ठहराना जल्दबाजी होगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts