नेपाल का क्या है प्लान?5 भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के लिए 'फ्री ट्रिप' का धमाकेदार ऑफर!

नेपाल सरकार ने भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स और पॉडकास्टर्स के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस योजना का नाम Familiarization Trip to Nepal रखा गया है। इसका मकसद नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक धरोहर को भारतीय दर्शकों तक डिजिटल तरीके से पहुंचाना है।
नेपाल सरकार ने भारत के डिजिटल क्रिएटर्स- जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, व्लॉगर और पॉडकास्टर के लिए एक खास पहल शुरू की है। इसका नाम रखा गया है- Familiarization Trip to Nepal। इस कार्यक्रम का मकसद है कि भारत के लोगों को नेपाल की खूबसूरती, संस्कृति, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक पर्यटन से करीब से जोड़ना और वहां आने के लिए प्रेरित करना। इस पूरे प्रोग्राम में सिर्फ 5 भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को चुना जाएगा, लेकिन इसका मकसद करोड़ों भारतीयों तक पहुंच बनाना है।
क्या है इस ट्रिप का पूरा प्लान?
नेपाल का यह प्रोग्राम एक तरह का स्पॉन्सर्ड ट्रैवल अनुभव है, जिसमें चुने गए भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल बुलाया जाएगा। इन क्रिएटर्स को नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जाएगा, जहां वे पहाड़ों की खूबसूरती देखेंगे, झीलों और प्राकृतिक नजारों का अनुभव करेंगे, मंदिरों और धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे, स्तूप और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से समझेंगे और लोक संस्कृति, खान-पान और त्योहारों को महसूस करेंगे। इन अनुभवों को वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट के रूप में साझा करेंगे।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi : PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वीडियो वायरल, राहुल गांधी बोले- ये नेतृत्व नहीं नौटंकी
नेपाल का मकसद क्या है?
नेपाल सरकार का फोकस है कि भारत के टूरिज्म मार्केट को और मजबूत करना। इस पहल के जरिए नेपाल चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटक नेपाल आएं, धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले, एडवेंचर टूरिज्म (ट्रेकिंग, माउंटेन एक्सपीरियंस) को नई पहचान मिले और फैमिली ट्रैवल और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिले।
सरल भाषा में कहें तो नेपाल खुद को भारतीय यात्रियों के लिए एक आसान, सुरक्षित और आकर्षक डेस्टिनेशन के रूप में पेश करना चाहता है।
कितने क्रिएटर्स को मिलेगा मौका?
नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने बताया है कि इस प्रोग्राम के लिए सिर्फ 5 भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को चुना जाएगा। ये चयन बहुत ही खास होगा, क्योंकि उन्हें नेपाल की पूरी यात्रा का अनुभव दिया जाएगा और उनके कंटेंट को नेपाल की ऑफिशियल डिजिटल प्रोमोशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
नेपाल के इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- या फिर भारत में रहकर काम करने वाला डिजिटल क्रिएटर होना चाहिए
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय होना जरूरी है जैसे: YouTube, Instagram, Facebook, X आदि
- ट्रैवल, लाइफस्टाइल, फूड, कल्चर, वेलनेस, स्पिरिचुअलिटी या एडवेंचर से जुड़ा कंटेंट बनाते हों
- कंटेंट की क्वालिटी और क्रिएटिव अप्रोच भी बहुत अहम मानी जाएगी।
किस तरह का कंटेंट देना होगा?
चुने गए क्रिएटर्स से उम्मीद की जाएगी कि वे नेपाल यात्रा के दौरान और उसके बाद आकर्षक डिजिटल कंटेंट बनाएं।
- ट्रैवल व्लॉग और वीडियो- नेपाल के पहाड़, सड़कें, मंदिर और बाजारों की लाइव झलक।
- शॉर्ट वीडियो और रील्स- इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए क्रिएटिव क्लिप्स।
- स्टोरीज और पोस्ट- दैनिक अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करना।
- पॉडकास्ट- नेपाल की संस्कृति और अनुभवों पर बातचीत आधारित कंटेंट।
- ट्रैवल टिप्स- भारतीय यात्रियों के लिए उपयोगी जानकारी जैसे बजट, जगहें और यात्रा गाइड।
- अनुभव आधारित कंटेंट- नेपाल यात्रा को क्यों चुनना चाहिए इस पर व्यक्तिगत अनुभव और सुझाव।
यह भी पढ़ें: Giorgia Meloni : कौन हैं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी? जानें नेटवर्थ से लेकर लाइफस्टाइल को लेकर सबकुछ
चयन कैसे होगा?
नेपाल दूतावास ने साफ किया है कि चयन कुछ खास मानकों पर आधारित होगा-
- कंटेंट की क्वालिटी और उसकी प्रासंगिकता
- सोशल मीडिया पर ऑडियंस की पहुंच और एंगेजमेंट
- क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग स्किल
- ट्रैवल या टूरिज्म से जुड़ा पिछला अनुभव
- प्रोफेशनल छवि और डिजिटल प्रेजेंस
हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद क्षमता
आवेदन में क्या-क्या देना होगा?
इच्छुक क्रिएटर्स को आवेदन के साथ ये जानकारी देनी होगी-
- पूरा नाम, राष्ट्रीयता, फोन नंबर और ईमेल
- सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक
- फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स की जानकारी
- पहले बनाए गए ट्रैवल या टूरिज्म कंटेंट के सैंपल
- एक छोटा नोट- क्यों वे इस ट्रिप का हिस्सा बनना चाहते हैं?
- नेपाल को प्रमोट करने के लिए उनके कंटेंट आइडियाज
कंटेंट का इस्तेमाल कैसे होगा?
नेपाल सरकार ने यह भी साफ किया है कि क्रिएटर्स का कंटेंट उनके नाम के साथ शेयर किया जाएग। नेपाल दूतावास और पार्टनर प्लेटफॉर्म्स इसे री-शेयर कर सकते हैं। हर कंटेंट को उचित क्रेडिट दिया जाएगा। इसका मतलब है कि यह सिर्फ ट्रिप नहीं, बल्कि एक बड़ा डिजिटल कोलैबोरेशन प्रोजेक्ट भी है।
आवेदन की आखिरी तारीख और ईमेल
इच्छुक लोग 30 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भेजने के लिए ईमेल eonnewdelhi@mofa.gov.np CC: eonepemb@gmail.com। सब्जेक्ट लाइन में लिखना होगा Application for Nepal Familiarization Trip for Influencers।











