Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pakistan:सर क्रीक में भारतीय सेना का युद्धाभ्यास, इस्लामाबाद ने नौसेना के लिए जारी किया अलर्ट

भारत में जारी त्रिशूल युध्दाभ्यास को देखते हुए पाकिस्तान में नौसेना के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सर क्रीक में भारतीय सेना का युद्धाभ्यास, इस्लामाबाद ने नौसेना के लिए जारी किया अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस्लामाबाद। भारत सर क्रीक क्षेत्र में थल, जल और वायु सेनाओं का त्रि-सेवा युद्धाभ्यास चला रहा है। इसे देखते हुए पाकिस्तान ने अपनी नौसेना के लिए चेतावनी जारी की है। माना जा रहा है कि भारत द्वारा यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकता है।

    पाकिस्तान सेना ने बढ़ाई सतर्कता

    जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब भारत अपने क्रिक क्षेत्र में त्रिशूल युध्द अभ्यास कर रहा है। बता दें, क्रिक क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है।

    सर क्रीक क्षेत्र लंबे समय से विवाद का केंद्र

    सर क्रीक कच्छ के रण और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित लगभग 96 किलोमीटर लंबा दलदली क्षेत्र है। यह इलाका दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा और ऊर्जा संसाधनों के अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद का केंद्र बना हुआ है।

    त्रि-सेवा युद्धाभ्यास चला रही भारतीय नौसेना

    इससे पहले भी पाकिस्तान ने नोटम जारी कर 28 से 29 अक्टूबर तक अपने दक्षिणी और मध्य हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से सीमित कर दिया था। यह कदम तब उठाया गया, जब भारत ने अपने त्रि-सेवा अभ्यास की तैयारियां तेज कर दी थीं। वहीं, भारतीय रक्षा सूत्रों के अनुसार, सर क्रीक के पास चलाया जा रहा त्रि-सेवा युद्धाभ्यास भारत की सैन्य तैयारियों, समुद्री निगरानी और सेना की आपसी समन्वय क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यह अभ्यास भारत के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में उसकी रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करने में मदद करेगा।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts