अफगानिस्तान के कुनार में पाकिस्तानी विमानों की एयरस्ट्राइक, आम नागरिक के घर पर बम गिराने का दावा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के बीच कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी विमानों की एयरस्ट्राइक की खबर है। नुर्गल में आम नागरिक नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है।
अफगानिस्तान के कुनार में पाकिस्तानी विमानों की एयरस्ट्राइक, आम नागरिक के घर पर बम गिराने का दावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान ओर अफगानिस्तान के तनाव के बीच पाकिस्तानी विमानों की ओर से अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्रइक किए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी विमानों ने कुनार प्रांत के साथ-साथ पक्तिका में भी हमला किया। कुनार के नुर्गल जिले के पतंग इलाके में रात करीब 3:30 बजे कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी विमानों ने कथित तौर पर बम गिराए। हमले में कई नागरिकों के घायल होने की खबर है।

रात के समय हुआ हमला, घरों में थे लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरस्ट्राइक रात के समय की गई, जब इलाके के लोग अपने घरों में मौजूद थे। ऐसे में हमले के बाद स्थानीय परिवारों के बीच डर का माहौल बन गया। कुनार के नुर्गल जिले के पतंग इलाके में हुए हमले के बाद नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने कुनार के अलावा पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में भी हमला किया। हालांकि, शुरुआती जानकारी में इन हमलों से हुए कुल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

नुर्गल में नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाने का दावा

हमले से जुड़ी रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नुर्गल जिले में रहने वाले आम नागरिक नूर मोहम्मद के घर को पाकिस्तानी विमानों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बम गिरने के बाद उनका घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद घटनास्थल पर बमों के अवशेष भी मिले। सामने आई जानकारी में नूर मोहम्मद के घर को एक आम नागरिक का घर बताया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हमले के वक्त घर के अंदर कितने लोग मौजूद थे और इस हमले से कुल कितना नुकसान हुआ है।

Breaking News

पक्तिका में भी पाकिस्तानी विमानों की कार्रवाई

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में भी एयरस्ट्राइक की। इस हमले को लेकर भी शुरुआती जानकारी सामने आई है, लेकिन नुकसान और हताहतों की पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। कुनार और पक्तिका में हुई इन कथित एयरस्ट्राइक के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। खास तौर पर कुनार में आम नागरिक के घर को निशाना बनाए जाने के दावे ने इस हमले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने किया कमाल, शूटिंग में आए 2 बड़े मेडल

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच पहले से तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से तनाव बना हुआ है। ऐसे माहौल में अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में पाकिस्तानी विमानों की ओर से की गई ताजा एयरस्ट्राइक की खबर सामने आई है। रिपोर्टों में इसे पाकिस्तान की ओर से की गई ताजा सैन्य कार्रवाई बताया जा रहा है। फिलहाल हमले में हुए कुल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार है। नूर मोहम्मद के घर पर हुए हमले को लेकर भी अभी शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। जैसे-जैसे स्थानीय स्तर से और जानकारी सामने आएगी, हमले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts