Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने किया कमाल, शूटिंग में आए 2 बड़े मेडल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने शूटिंग में शानदार शुरुआत की। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड अपने नाम किया। महिला हॉकी में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से हुआ, जबकि MMA में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरीं।
Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने किया कमाल, शूटिंग में आए 2 बड़े मेडल
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने शूटिंग में शानदार शुरुआत की।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल जीते थे। अब दूसरे दिन भी भारत ने पदकों का खाता खोल दिया है। शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष बालासाहब पाटिल ने भारत के लिए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

हिमांशु ढिल्लों ने जीता सिल्वर

10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक हासिल किए। इस स्कोर के साथ उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया और भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। हिमांशु ने पूरे फाइनल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और चीन के शूटर को कड़ी चुनौती दी। हालांकि, गोल्ड मेडल शेंग लिहाओ के नाम रहा।

रुद्रांक्ष पाटिल को ब्रॉन्ज

इसी इवेंट में भारत के रुद्रांक्ष बालासाहब पाटिल ने भी पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 230.9 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के एक ही इवेंट में भारत को दो मेडल मिले।

फाइनल का नतीजा:

  • शेंग लिहाओ (चीन)  254.2 अंक
  • हिमांशु ढिल्लों (भारत)  252.4 अंक
  • रुद्रांक्ष बालासाहब पाटिल (भारत)  230.9 अंक

भारत के लिए दूसरा दिन भी अहम

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में उतर रहे हैं। शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल से पदक की उम्मीद थी। शूटिंग में भारत ने अपने प्रदर्शन से इन उम्मीदों को मजबूत किया है। इसके अलावा मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी भारतीय खिलाड़ी सुचिका तारियाल मुकाबले में उतरेंगी। उनकी कोशिश जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी।

ये भी पढ़ें: लक्ष्मीपति बालाजी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया-ए के हेड कोच बने

महिला हॉकी में भारत का इंडोनेशिया से मुकाबला

दूसरे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम भी मैदान पर है। भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से हो रहा है। मैच के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर थीं। मुकाबले की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। नवनीत के पास भारत को बढ़त दिलाने का मौका था, लेकिन इंडोनेशिया की गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए उनके शॉट को रोक दिया। गोलकीपर ने बाएं पैर से गेंद को रोककर भारत को शुरुआती बढ़त लेने से रोक दिया। इसके बाद भारतीय टीम लगातार इंडोनेशिया के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी।

भारत की नजरें और पदकों पर

पहले दिन दो सिल्वर मेडल के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। दूसरे दिन शूटिंग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मिलने के बाद भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। अब भारतीय खिलाड़ियों की नजरें हॉकी, MMA समेत दूसरे खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और देश के लिए और पदक जीतने पर हैं। एशियन गेम्स के दूसरे दिन का मुकाबला अभी जारी है और आने वाले इवेंट्स में भारत के पास पदक जीतने के कई और मौके हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts