Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट :आधी कीमत में पाने का मौका! बस कुछ ही दिन बाकी...

क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 16 सिर्फ 40,000 रुपए में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 66,490 रुपए है। ऑफर 30 नवंबर तक है। A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे अच्छी डील बनाते हैं।
आधी कीमत में पाने का मौका! बस कुछ ही दिन बाकी...
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। क्रोमा ने ब्लैक फ्राइडे सेल का ऐलान किया है। जिसमें iPhone 16 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    iPhone 16 सिर्फ 40,000 हजार में

    iPhone 16 की असली कीमत 66,490 रुपए है। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत लगभग 80,000 हजार थी। लेकिन क्रोमा की इस सेल में ग्राहक इसे सिर्फ 40,000 हजार में घर ला सकते हैं। इस कीमत में आपको फ्लैट डिस्काउंट + एक्सचेंज बोनस दोनों का फायदा मिलेगा। हालांकि एक्सचेंज बोनस आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा।

    ऑफर कितने दिन तक?

    ये ऑफर सीमित समय के लिए है। क्रोमा के मुताबिक ब्लैक फ्राइडे सेल 30 नवंबर तक चलेगी। यानि आपके पास iPhone 16 खरीदने का सिर्फ कुछ दिन का मौका है।

    iPhone 16 के फीचर्स

    iPhone 16 में A18 चिपसेट दिया गया है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। हालांकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है, जो सिर्फ प्रो मॉडल्स में मिलता है। फोन में 3561mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सबसे खास बात यह है कि iPhone 16 को आने वाले कई सालों तक Apple का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहेगा, जिससे यह भविष्य के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन जाता है।

    खरीदना फायदेमंद या नहीं?

    iPhone 16 नया मॉडल है और अभी भी इसे कई सालों तक अपडेट मिलेंगे। 40,000 रुपए में ये डील बजट में अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो कम कीमत में नया iPhone लेना चाहते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts