PlayBreaking News

IAS Transfer : शिवशेखर शुक्ला गृह विभाग के ACS, आलोक कुमार सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दावोस यात्रा से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की गई है। इसमें कई वर्षों से एक विभाग में रहे अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।
Follow on Google News
शिवशेखर शुक्ला गृह विभाग के ACS, आलोक कुमार सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र में आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। कुल 26 अफसरों की लिस्ट में बड़े नाम शामिल हैं। सूची में सबसे ऊपर नाम शिवशेखर शुक्ला का है। संस्कृति एवं पर्यटन विभग के एसीएस और आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन, आयुक्त पयर्टन एवं प्रबंध संचालक पर्यटन निगम को एसीएस गृह विभाग बनाया गया है। पहले उनके पास गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। इसके अलावा वे एसीएस संस्कृति, आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इसके साथ एसीएस धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा उमाकांत उमराव पीएस खनिज साधन विभाग तथा पीएस पशुपालन एवं डेयरी को पीएस पशुपालन एवं डेयरी बनाया गया है। इनसे खनिज साधन विभाग ले लिया गया है। शोभित जैन सदस्य सचिव राज्य खाद्य आयोग तथा रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग को पीएस आयुष विभाग बनाया गया है। आलोक कुमार सिंह प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ मार्यादित को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके पास सचिव खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

    अन्य अफसरों के तबादलों को सूची में देखें...

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts