Nostalgia में डूबा इंटरनेट!2026 में सोशल मीडिया पर 2016 का ट्रेंड वायरल

सोशल मीडिया पर एक अनोखा ट्रेंड छा गया है 2026 is the new 2016। लोग 10 साल पुरानी धुंधली, बिना फिल्टर वाली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और उस दौर की मस्ती को फिर से जी रहे हैं। यह ट्रेंड 2016 की असलियत और सादगी को याद दिला रहा है।
2026 में सोशल मीडिया पर 2016 का ट्रेंड वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    2026 की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है 2026 is the new 2016। लोग 10 साल पुरानी, बिना फिल्टर वाली, सिंपल तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यह ट्रेंड नॉस्टैल्जिया यानी पुराने समय की यादों को फिर से जीने जैसा है। आज का सोशल मीडिया जहां हर चीज परफेक्ट दिखने की होड़ में है, वहीं 2016 की बेफिक्री लोगों को सुकून दे रही है।

    ट्रेंड का मतलब क्या है?

    इस ट्रेंड में लोग 2016 की तस्वीरें पोस्ट करते हैं और कैप्शन में बताते हैं कि उस समय उनकी जिंदगी कैसी थी किसी ने पढ़ाई, दोस्त, या शुरुआती करियर के बारे में लिखा तो किसी ने सिर्फ पुराने दिनों की मस्ती याद कर ली। कुछ पोस्ट में 2010 के दशक के पुराने गाने भी चलाए जाते हैं, जो उस समय की यादों को और गहरा कर देते हैं।

    सेलेब्स भी हुए शामिल

    यह ट्रेंड सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल हुए। कई स्टार्स ने 2016 की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को पुराने दौर की झलक दिखाई।

    सिंगर खालिद ने 2016 की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और केवल 2016 लिखकर उस साल की यादें साझा कीं।

    चार्ली पुथ ने भी अपने हिट गाने We Don’t Talk Anymoreपर एक पुराने फिल्टर वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 2016 के दौर को याद कर रहे थे।

    भारत में भी कई बड़े सितारे इस ट्रेंड में शामिल हो गए है- करीना कपूर, आलिया भट्ट, दिया मिर्जा, अनन्या पांडे जैसी हस्तियों ने 2016 की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस की प्रतिक्रिया बहुत ज्यादा आ रही है।

    क्यों हर जगह 2016 दिख रहा है?

    साल बदलते ही लोग नए रेजोल्यूशन और नई शुरुआत की बातें करते हैं, लेकिन इंटरनेट पर कुछ उल्टा नजारा दिख रहा है। सोशल मीडिया खोलते ही ऐसा लगता है जैसे हम 2016 में वापस आ गए हों। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लोग पुराने स्नैपचैट फिल्टर, धुंधली तस्वीरें और पफ हेयरस्टाइल में फोटो शेयर कर रहे हैं।

    2016 की तस्वीरें क्यों शेयर कर रहे हैं?

    आज सोशल मीडिया पर हर चीज क्यूरेटेड और परफेक्ट दिखने लगी है। हर फोटो में सही लाइटिंग, सही एंगल और गहरे कैप्शन की उम्मीद होती है। लेकिन 2016 में लोग बिना किसी दबाव के फोटो पोस्ट करते थे। उस दौर की अनसीरियस और मस्ती भरी एनर्जी वापस चाहिए, यही वजह है कि लोग इस ट्रेंड को पसंद कर रहे हैं। उनके लिए यह ट्रेंड बचपन की यादों और बेफिक्र दिनों से जुड़ने का एक तरीका बन गया है।

    2016 की वो यादें फिर से ताजा

    इस ट्रेंड के जरिए लोग कुछ पुरानी चीजों को फिर से याद कर रहे हैं, जैसे-

    • इंटरनेट चैलेंजेस: मैनक्वीन चैलेंज जैसे वीडियो।
    • वायरल गाने: PPAP (Pen-Pineapple-Apple-Pen) जैसी मजेदार धुन।
    • डिजिटल बदलाव: 2016 में ही Netflix इंडिया आया, जिसने OTT क्रेज को बड़ा बनाया।

    नया ट्रेंड, पुरानी यादें

    2026 is the new 2016 सिर्फ तस्वीरों का कलेक्शन नहीं है। यह एक तरीका है अपने बीते समय को फिर से जीने का, जब सोशल मीडिया पर दिखावा कम और मस्ती ज्यादा थी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts