Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rule Change 1st October :अक्टूबर के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता

1 अक्टूबर से नए नियम लागू हो रहे हैं जिससे आपके रोजमर्रा के खर्च और सफर पर बड़ा असर पड़ेगा। जानिए 1 अक्टूबर से कौन-कौन से खर्च महंगे हुए और कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिली हैं।
Follow on Google News
अक्टूबर के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट, पेंशन स्कीम, UPI ट्रांजैक्शन, स्पीड पोस्ट और हवाई सफर तक हर जगह नए नियम लागू हो चुके हैं। इन बदलावों का असर आपकी जेब, आपकी यात्रा और आपके रोजमर्रा के बजट पर सीधे-सीधे पड़ेगा। आइए जानते हैं किस सेक्टर में क्या नया बदलाव आया है।

    LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

    आज से घरेलू गैस सिलेंडर LPG के दाम में 15.50 रुपए की वृद्धि की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में आखिरी बार LPG के दाम 8 अप्रैल 2025 को बढ़ाए गए थे। नए दाम का असर आम आदमी की रसोई के बजट पर पड़ेगा।

    रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम

    अब IRCTC ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक करने पर आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन पहले से पूरा है। यह नियम पहले केवल तत्काल टिकटों पर था अब सामान्य बुकिंग में भी लागू हो गया है। इसका उद्देश्य टिकट दलालों पर लगाम लगाना है।

    UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव

    PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप्स से P2P ट्रांजैक्शन फीचर हटाया जा सकता है। यह कदम डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया गया है।

    हवाई सफर हो सकता है महंगा

    सितंबर में हवाई ईंधन में हुई कटौती के बाद अब फेस्टिव सीजन में एयरलाइन कंपनियों ने ATF की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर हवाई यात्रा के टिकट पर पड़ेगा।

    पेंशन स्कीम से जुड़े शुल्क में बदलाव

    PFRDA ने NPS अटल पेंशन योजना और NPS Lite में शुल्क बदल दिए हैं। अब नया PRAN खोलने पर सरकारी कर्मचारियों को ई-PRAN किट के लिए 18 रुपए देना होंगे। NPS Lite के लिए फीस स्ट्रक्चर भी आसान बनाया गया है।

    स्पीड पोस्ट सेवाएं हुई महंगी

    India Post ने स्पीड पोस्ट शुल्क में बदलाव किया है। कुछ क्षेत्रों में दरें घटाई गई हैं लेकिन अधिकतर जगहों पर कीमत बढ़ा दी गई है। अब नई सुविधाएं जैसे OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं।

    विदेशी यात्रियों के लिए आसान इमिग्रेशन

    विदेशी नागरिक अब भारत में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इमिग्रेशन काउंटर पर लंबी कतार की जरूरत नहीं होगी। बस ऑनलाइन डिजिटल अराइवल कार्ड भरना होगा। भारतीय नागरिक और OCI कार्ड धारकों को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts