नोएडा एयरपोर्ट में आपका स्वागत है!हाई-टेक सुविधा, मल्टी-मोडल और शानदार कनेक्टिविटी, जानिए पूरी डिटेल्स!

जेवर जिले में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन सिर्फ एक उद्घाटन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण इवेंट है।
प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सबसे पहले वे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
दिल्ली-नोएडा के लिए खास ट्रैफिक प्लान
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सूरजपुर से आने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से गलगोटिया कट होते हुए एक्सपो मार्ट एनएसजी गोल चक्कर, फ्लेदा कट और दयानतपुर पहुंचेंगे। पार्किंग 7 में वाहन खड़े किए जाएंगे।
आज सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सभी मालवाहक और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, समय से पहले निकलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट पर रेड जोन! PM मोदी के लिए हाई‑टेक सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और भारी फोर्स तैनात
हर वर्ग के लिए अलग इंतजाम
जिला प्रशासन ने कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं।
- पार्किंग 1, 2, 3- आम वाहनों के लिए
- पार्किंग 5, 6, 7, 9, 11, 13, 14- आम जनता के लिए
- पार्किंग 8- मीडिया कर्मियों के लिए, शटल सेवा के जरिए कार्यक्रम स्थल तक
- पार्किंग 10- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए
- पार्किंग 15- बसों से आने वाले लोगों के लिए
शटल बसों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि लोग आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।
मीडिया के लिए विशेष इंतजाम
मीडिया कर्मियों को किशोरपुर गेट से प्रवेश मिलेगा और पार्किंग 8 तक पहुंचाया जाएगा। वहां से वे मीडिया जोन में जाकर पूरे कार्यक्रम की कवरेज कर सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर मीडिया कर्मियों की सघन जांच भी की जाएगी।

कार्यक्रम में लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज 1 घंटे का ब्लैकआउट ! जानें क्यों खुद बंद करनी होंगी लाइटें और क्या है बड़ा मकसद
नोएडा एयरपोर्ट क्यों खास है?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसका उद्घाटन देश के विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- वित्तीय निवेश: पहले चरण में एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 11,200 करोड़ रुपए की लागत से किया गया।
- यात्री क्षमता: प्रारंभिक चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्री, भविष्य में 7 करोड़ तक।
- रनवे और तकनीक: 3,900 मीटर लंबा रनवे, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS), आधुनिक एयरफील्ड लाइटिंग।
यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक बनेगा और NCR को एक वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने में मदद करेगा।
मल्टी-मोडल कार्गो हब
नोएडा एयरपोर्ट में आधुनिक कार्गो सुविधाएं हैं।
- मल्टी-मोडल कार्गो हब
- इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल
- लॉजिस्टिक्स जोन
कार्गो क्षमता सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन है, जिसे 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 40 एकड़ का एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) क्षेत्र भी शामिल है।
सड़क, रेल और मेट्रो से जुड़ेगा
नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। इसे सड़क, रेल, मेट्रो और अन्य क्षेत्रीय परिवहन से जोड़कर एक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है। यह यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिए कुशल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।











