PlayBreaking News

IND vs NZ :न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय प्लेयर हासिल नहीं कर सके।
Follow on Google News
न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विशाखापट्टनम। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से हरा दिया। यह इस सीरीज में न्यूजीलैंड की पहली जीत है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी और 165 के स्कोर पर ढेर हो गई। शिवम दुबे ने 23 गेंद में 65 रन की पारी खेली, लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। दुबे ने 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ईश सोढी के एक ओवर में 29 रन बटोरे। रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटेनर ने तीन जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाये।

    खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत

    216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने नौ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य) और सूर्यकुमार यादव (आठ) रन बना कर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने रिंकू सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। सातवें ओवर में मिचेल सैंटनर ने संजू सैमसन 16 गेंदों में 24 रन को आउटकर भारत को तीसरा झटका दिया। हार्दिक पंड्या (2) को भी सैंटनर ने आउट किया। रिंकू सिंह 30 गेंदों में 39 रन बनाकर पांचवें विकेट के रुप में आउट हुए।

    शिवम दुबे ने जगाई थी उम्मीद

    इसके बाद शिवम दुबे ने हर्षित राणा के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर कुछ उम्मीद जगाई थी कि इसी दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैट हेनरी ने शिवम दुबे को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में सात छक्के और तीन चौके लगाते हुए 65 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हर्षित राणा नौ रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह (0) और जसप्रीत बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब डफी ने कुलदीप यादव (1) को आउटकर 165 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर अपनी टीम को 50 रनों से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिये मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिए। जैकब डफी और ईश सोढी को दो-दो विकेट मिले। मैट हेनरी और जैकरी फॉक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

    न्यूजीलैंड ने पहले विकेट के लिए 100 रन बनाए

    इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने डेवन कॉन्वे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवन कॉन्वे ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 44 रन बनाये। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र (2) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को आउटकर न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का प्रयास किया।

    साइफर्ट ने 36 गेंदों पर बनाए 62 रन

    टिम साइफर्ट ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 62 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स (24) को अपना शिकार बना लिया। मार्क चैपमैन (नौ) को रवि बिश्नोई ने आउट किया। मिचेल सैंटनर (11) और जैकरी फॉक्स 13 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर बनाया। डैरिल मिचेल ने 18 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts