Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने संभाला पदभार, लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

Follow on Google News
नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने संभाला पदभार, लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली। नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के 2 पदों पर दोनों को गुरुवार को नियुक्त किया गया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों, ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। https://twitter.com/SpokespersonECI/status/1768490153319047598?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768490214379737384%7Ctwgr%5E00b15ae96de34df2542026f2015d7ea492138bf0%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=http%3A%2F%2Fnewsroom.etvbharat.org वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में नियुक्त किए गए पहले सदस्य हैं। बता दें कि अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज चुनाव आयोग की बैठक हो सकती है। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। CEC राजीव कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होगी।

1988 बैच के IAS अधिकारी हैं ज्ञानेश और सुखबीर

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से आते हैं।

कौन हैं IAS ज्ञानेश कुमार

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल-कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। उनका जन्म 1964 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। मई 2016 में ज्ञानेश को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया था। गृह मंत्रालय के साथ काम करते हुए उनकी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक की तैयारी में भी सक्रिय भूमिका रही है। इसी के साथ वह गृह मंत्रालय में ज्ञानेश पदोन्नत होकर एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। ज्ञानेश कुमार के गृह मंत्रालय में नियुक्ति के दौरान ही अनुच्छेद-370 हटा था। बाद में उन्होंने बहु राज्य सहकारी समितियां संशोधन अधिनियम के अधिनियमन में भाग लिया। यूपीए शासनकाल में भी जब ए.के. एंटनी रक्षा मंत्री थे, ज्ञानेशकुमार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का विकल्प चुना और उन्हें संयुक्त सचिव का पद सौंपा गया था।

उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं डॉ. सुखबीर सिंह संधू

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे सुखबीर सिंह संधू भी नए चुनाव आयुक्त बनाए गए हैं। डॉ. सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच उत्तराखंड काडर के IAS अधिकारी हैं। संधू मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। वे उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के माथे पर गहरा घाव, चार टांके लगे… डॉक्टर्स बोले- उन्हें किसी ने पीछे से धक्का दिया था, सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts