ताजा खबरराष्ट्रीय

ममता बनर्जी के माथे पर गहरा घाव, चार टांके लगे… डॉक्टर्स बोले- उन्हें किसी ने पीछे से धक्का दिया था, सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीती शाम कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं थीं। इससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। उन्हें तुरंत SSKM अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर तीन टांके लगे जबकि एक टांका नाक पर लगा है। कुछ घंटों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद SSKM अस्पताल के डायरेक्टर ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि बंगाल की सीएम को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह चोटिल हुईं। अब सवाल यह है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच घर में कौन घुसा और किसने उन्हें धक्का मारा…?

ममता को पीछे से किसी ने धक्का मारा – डॉक्टर

एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- “मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल लाया गया। शायद उन्हें पीछे से धक्का लगने के कारण यह चोट आई थी। उस घाव से काफी खून बह रहा था।”

घर पर ही चलेगा ममता बनर्जी का इलाज

डॉक्टर ने आगे बताया कि सीएम का इलाज न्यूरो सर्जरी, सामान्य चिकित्सा और कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने किया है। उनकी इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और सीटी स्कैन जैसी कई मेडिकल जांचें की गईं। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें वहीं रुकने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने घर लौटने का फैसला किया। इससे आगे की जांच के लिए उन्हें शुक्रवार को फिर से अस्पताल लाया जाएगा। फिलहाल, सीएम को अपने घर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

ममता की फोटो खींचने पर भी उठे सवाल

हादसे के तुरंत बाद ममता की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें उनके माथे से खून निकल रहा था। वे बेहोश दिखाई दे रही थीं। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि उस दौर में ममता की फोटो किसने खींची। किसी ने उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश नहीं की बल्कि तस्वीर खींची।

CCTV चेक करेगी पुलिस

घटना को लेकर ममता के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने सबसे पहले कहा था कि CM अपने घर में चलते हुए फिसल गईं। इसके पहले सामने आया था कि सीएम ममता अपने घर पर ट्रेड मिल पर वॉक करते समय गिर गई थीं। कोलकाता पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को CM के घर जाकर CCTV फुटेज चेक करेगी।

PM मोदी ने ममता के जल्द स्वस्थ होने की कामना

वहीं, ममता बनर्जी के चोट लगने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

सुरक्षा में चूक का मामला – रिटायर्ड IGP

इस पूरे मामलेे मेें अब सवाल यह उठता है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सीएम ममता के घर में कौन घुसा, जबकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है। रिटायर्ड IGP का इस मामले में कहना है कि यह सुरक्षा में चूक का मामला है। इसे स्वास्थ्य समस्या या हादसा नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के सिर पर लगी चोट, माथे के बीचों-बीच बना गहरा घाव, टांके लगाए गए, घर में टहलने के दौरान गिर गई थीं

संबंधित खबरें...

Back to top button