PlayBreaking News

Rahul Gandhi :PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वीडियो वायरल, राहुल गांधी बोले- ये नेतृत्व नहीं नौटंकी

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीएम मोदी का इटली दौरा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और वैश्विक साझेदारी को लेकर बातचीत होनी है।
Follow on Google News
PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वीडियो वायरल, राहुल गांधी बोले- ये नेतृत्व नहीं नौटंकी
Image Courtesy : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 19 मई को इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम के पास दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड। इसके बाद दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई।

‘मेलोडी’ टॉफी वीडियो क्यों हुआ वायरल?

सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी इटली की पीएम मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेलोनी कहती हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो बहुत अच्छी टॉफी है। इसके बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए “मेलोडी” बोलते हैं और हंस पड़ते हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती को लेकर ‘मेलोडी’ शब्द पहले से ही काफी लोकप्रिय है। दोनों नेताओं की मुलाकातों और तस्वीरों पर अक्सर मीम्स और पोस्ट वायरल होते रहे हैं।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह नेतृत्व नहीं बल्कि नौटंकी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई।

Twitter Post

क्यों अहम है PM मोदी का इटली दौरा?

  • राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीएम मोदी का इटली दौरा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और वैश्विक साझेदारी को लेकर बातचीत होनी है।
  • दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में रिश्ते तेजी से मजबूत हुए हैं। इटली यूरोप में भारत का एक अहम साझेदार बनकर उभरा है। ऐसे में यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक नजरिए से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
/img/95/1779268756467

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के कोलोसियम में तस्वीर खिंचाई

/img/95/1779268923659

मेलोनी मोदी को इटली की खूबसूरती दिखाती हुई

पहले भी सुर्खियों में रही ‘दोस्ती’

यह पहली बार नहीं है जब मोदी और मेलोनी की तस्वीरें या वीडियो वायरल हुए हों। इससे पहले जी-20 समिट और अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अब ‘मेलोडी’ टॉफी वाला वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है, जहां एक तरफ लोग इसे दोस्ताना पल बता रहे हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts