NEET UG 2026:देशभर में कल मॉक ड्रिल, 2.5 लाख पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 री-टेस्ट परीक्षा से पहले देशभर में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा करना है। परीक्षा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
देशभर में कल मॉक ड्रिल, 2.5 लाख पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

शनिवार को होने वाली मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी। इसमें लाखों अभ्यर्थियों की परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर निगरानी तंत्र तक हर पहलू की जांच की जाएगी।

सुबह से देर शाम तक चलेगी मॉकड्रिल 

नीट-यूजी री-टेस्ट से पहले आयोजित की जा रही यह मॉक ड्रिल पूरे देश में एक साथ होगी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाला यह अभ्यास देर शाम तक जारी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति भी परखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- देश में 7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग पूरी, सिकल सेल मिशन की बड़ी उपलब्धि

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का परीक्षण किया जाएगा। करीब 2.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। इसका उद्देश्य परीक्षा के दिन किसी भी तरह की चूक या अव्यवस्था को रोकना है।

पांच हजार से अधिक केंद्रों पर निगरानी

देशभर के 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सभी केंद्र पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपे जा चुके हैं। परीक्षा के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: अवैध संबंध में उजाड़ दिया मांग का सिंदूर: पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर

परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी तंत्र तैयार किया गया है। NTA को सभी CCTV कैमरों की लाइव फीड उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी के लिए अलग कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर NTA का स्पष्टीकरण

NTA ने उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी समस्या आने पर किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। कमजोर फिंगरप्रिंट, UIDAI कनेक्टिविटी की दिक्कत या अन्य शारीरिक कारणों की स्थिति में वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts