Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NTA ने बदला परीक्षा कैलेंडर, JEE Main से UGC NET तक नई तारीखें जारी

NTA ने 2026-27 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर, CSIR UGC NET और CUET PG की तारीखों में बदलाव किया गया है। जानिए नई परीक्षा तारीखें और अप्रैल में होने वाले JEE Main सेशन 2 का शेड्यूल।
NTA ने बदला परीक्षा कैलेंडर, JEE Main से UGC NET तक नई तारीखें जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन किया है। नए शेड्यूल में JEE Main 2027 सेशन 1, UGC NET दिसंबर 2026, जॉइंट CSIR UGC NET और CUET PG 2027 की तारीखें बदली गई हैं। इसके साथ ही अप्रैल 2027 में होने वाले JEE Main सेशन 2 का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, JEE Main सेशन 1 की परीक्षा 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को होगी। वहीं, UGC NET दिसंबर की परीक्षा 14 से 18 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी करें और आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

NTA Revised Exam Calendar 2026-27: इन परीक्षाओं की बदली तारीखें

परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम

UGC NET दिसंबर 2026

14–18 और 21 दिसंबर 2026

जॉइंट CSIR UGC NET

19, 22 और 27 दिसंबर 2026

JEE Main सेशन 1

20–24 और 28 जनवरी 2027

CUET PG 2027

2–5, 8–9, 12, 15–19, 24–25 और 29–31 मार्च 2027

JEE Main सेशन 2

2–7 अप्रैल 2027

JEE Main 2027: जनवरी में 6 दिन होगी परीक्षा

JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। संशोधित कैलेंडर में 31 जनवरी की बफर तारीख हटा दी गई है। परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी NTA की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

UGC NET दिसंबर 2026: 6 दिन होगी परीक्षा

UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी। पहले इसके लिए 14 से 19 दिसंबर की तारीखें प्रस्तावित थीं, जबकि 20 और 21 दिसंबर को बफर तारीख के रूप में रखा गया था।

वहीं, जॉइंट CSIR UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा अब 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित थी।

NTA

CUET PG 2027 का भी बदला शेड्यूल

NTA ने CUET PG 2027 की तारीखों में भी बदलाव किया है। अब यह परीक्षा मार्च में 2 से 5, 8 से 9, 12, 15 से 19, 24 से 25 और 29 से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा के लिए 1 से 5, 8 से 20 और 24 से 25 मार्च की तारीखें प्रस्तावित थीं।

इन परीक्षाओं की तारीखें पहले जैसी रहेंगी

संशोधित कैलेंडर में कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव नहीं किया गया है। इनमें RIMC, SWAYAM, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, NIFT, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा और CMAT शामिल हैं।

परीक्षा

निर्धारित तारीख

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)

6 दिसंबर 2026

SWAYAM

8–12 दिसंबर 2026

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

13 दिसंबर 2026

NIFT प्रवेश परीक्षा 2027

10 जनवरी 2027

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027

31 जनवरी 2027

CMAT 2027

7 फरवरी 2027

इसके अलावा कैलेंडर में आर्मी कैडेट्स कॉलेज की परीक्षा 4 जनवरी और SHRESHTA (NETS) की परीक्षा 10 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।

अप्रैल में JEE Main सेशन 2, NEET UG की तारीख का इंतजार

NTA के संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, JEE Main 2027 सेशन 2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। वहीं, NEET UG 2027 की परीक्षा तारीख इस कैलेंडर में घोषित नहीं की गई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इसके लिए NTA की अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

NTA ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं। प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिक या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इनमें बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी सूचनाओं को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts