PlayBreaking News

नागपुर में इंसानियत शर्मसार:होली खेल रहे बच्चे पर डाला खौलता पानी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां होली खेल रहे 4 साल के मासूम बच्चे पर उसकी ही नानी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया।
Follow on Google News
होली खेल रहे बच्चे पर डाला खौलता पानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नागपुर। गुस्से में लिया गया एक फैसला किसी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी ही बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां होली खेल रहे 4 साल के मासूम बच्चे पर उसकी ही दादी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: खेल ली होली अब दाग कर रहा परेशान: तो देर किस बात की, अप्लाई करें लांड्री एक्सपर्ट के ये नुस्के!

    खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

    जानकारी के अनुसार, यह घटना नागपुर जिले के कोराडी इलाके के आरामशीन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में 3 मार्च को हुई। चार साल का मासूम ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर होली खेल रहा था। उसके हाथ में पिचकारी थी और वह रंग से खेलते हुए आसपास के लोगों पर पानी और रंग छिड़क रहा था।

    ये भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

    इसी दौरान उसकी दादी सिंधु ठाकरे वहां से गुजर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह होली की लकड़ियों के लिए गर्म किया गया पानी एक बाल्टी में भरकर ले जा रही थीं। उसी समय खेलते-खेलते ओम की पिचकारी से थोड़ा सा रंग उनकी तरफ चला गया।

    रंग लगाते ही दादी को आया गुस्सा

    पुलिस के मुताबिक, जैसे ही नानी पर रंग गिरा, वह गुस्से में आ गईं। गुस्से में उन्होंने अपना आपा खो दिया और हाथ में पकड़ी खौलते पानी की पूरी बाल्टी बच्चे के ऊपर उड़ेल दी।

    यह घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। CCTV फुटेज में भी देखा जा सकता है कि बच्चा खेल रहा था और कुछ ही पल में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    बुरी तरह झुलसा मासूम

    खौलते पानी के कारण मासूम ओम गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा काफी बुरी तरह जल गया। तुरंत उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे पर इस तरह का अमानवीय व्यवहार बेहद गंभीर मामला है और इसमें सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग इस घटना को बेहद क्रूर और अमानवीय बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि होली जैसे खुशी के त्योहार में ऐसी घटना बेहद दुखद है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts