खेल ली होली अब दाग कर रहा परेशान:तो देर किस बात की, अप्लाई करें लांड्री एक्सपर्ट के ये नुस्के!

होली खेलना जितना मजेदार होता है, उतना ही दुखद है खेलने के बाद जिद्दी कपड़ों के रंगों को निकालना। क्योंकि जिद्दी दाग से भरे ये कपड़े इतने रंगीन हो जाते हैं कि दुबारा से धोकर उन्हें पहनना मुश्किल ही होता है। ऐसे में हर कोई अपने पुराने और छोड़े गए कपड़ों पर ही होली खेलने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन लांड्री एक्सपर्ट के बताए कुछ नुस्कों को अपनाकर आप आसानी से होली खेलने के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़ों को वापस से धोकर अच्छे से पहने सकते हैं। लांड्री एक्सपर्ट , यूट्यूबर संगम शुक्ला का हाल ही में एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अपने वीडियो में शुक्ला ने बताया है कि कैसे आप रंगों से रंगीन कपड़ों के जिद्दी दाग स्टेप बाय स्टेप छुड़ा सकते हैं। चाहे शर्ट हो, वाइट कुर्ता या कोई भी और जिद्दी रंगों से सना कपड़ा हर रंगीन कपड़े की धुलाई इन टिप्स की मदद से बड़ी आसानी से की जा सकेगी।
डिटर्जेंट से पहले इस्तेमाल करें सादा पानी
संगम शुक्ला बताते हैं कि रंग भरे कपड़ों से रंग निकालने के दौरान जो सबसे बड़ी गलती लोग कर जाते हैं वह कपड़ों को सीधे डिटर्जेंट में डालने की गलती। ऐसा करने से रंग कपड़ों के रेशे के अंदर चला जाता है। इसलिए इन रंगीन कपड़ों को सर्फ पाउडर में डालकर रगड़ने पहले सादे पानी में डालें।
चार से पांच घंटे सादे पानी में रखें कपड़ों को
एक बड़े से टब में इतना पानी डालें कि सारे रंगीन कपड़ों को आसानी से पानी में डुबो दिया जा सके। उसके बाद इन कपड़ों को कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए इसी सादे पानी में रहने दें। अक्सर देखा गया है कि आधे से ज्यादा रंगीन कपड़े सिर्फ एक ट्रिक की मदद से बेदाग बिल्कुल साफ हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: होली के रंग में छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने पुलिस जवानों संग खेली होली
बेकिंग, ब्लीच के साथ इस्तेमाल करें पाउडर
सादे पानी से निकालने के बाद इन रंगीन कपड़ों को पहले निचोड़ लें। उसके बाद उन कपड़ों पर ब्लीच, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। 2 से 3 चम्मच, बेकिंग सोडा और 2-3 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर के साथ ही सर्फ की सही मात्रा आपके रंगीन कपड़ों को पूरी तरह से साफ और बेदाग कर देगी। एक बात का ध्यान रखें कि ये तरीका हल्के और उजले कपड़ों के लिए सबसे मददगार साबित होगा। गहरे रंग के कपड़ों पर ब्लीच पाउडर के इस्तेमाल में थोड़ी सावधानी बरतें।
धूप में ब्लीच पाउडर के मिक्सर को रखने का मिलता है लाभ
ब्लीच पाउडर, बेकिंग सोडा और सर्फ के मिश्रण में सने रंगीन कपड़ों को 20 मिनट तक धूप में रखने का बढ़िया फायदा मिलता है। धूप में रखने के दौरान इन कपड़ों को उपर-नीचे करते रहें। ताकि इस मिश्रण का असर कपड़े के हर भाग को मिल सके, जिससे हर कपड़े का रंग हल्का और बेदाग हो सके।
ब्रश की हल्की रगड़ से निचोड़े रंग
कपड़े को 20 मिनट तक धूप में रखने के बाद सने ब्लीच, बेकिंग और सर्फ पाउडर के मिश्रण से निकालकर हल्के ब्रश से रगड़ें। ज्यादा तेज रगड़ कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। धूप से निकालने के बाद जहां-जहां कपड़ों पर रंग के दाग दिखें उसे ब्रश की हल्की रगड़ से निकाल दें।
ये भी पढ़ें: नाखून खोलते हैं आपके राज! क्या सच में किस्मत के लाडले होते हैं ऐसे लोग?
कपड़ों पर ब्लीच के असर को रंगकाट करे दूर
अक्सर ऐसा देखा गया है कि ब्लीच पाउडर के इस्तेमाल से कपड़ों का रंग पीला पड़ जाता है। कपड़ों के इस पीलेपन को हटाने के लिए टब में थोड़ा सा सादा पानी लें और उसमें रंगकाट मिलाकर उसमें वो उजले व रंगीन कपड़ें करीब 20 मिनट के लिए डाल दें जिनपर पीलेपन का असर है। कुछ ही देर में आपका कपड़ा बिल्कुल बेदाग नजर आएगा।












