Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, 13 अगस्त से एक्टिव होगा नया सिस्टम; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, 13 अगस्त से एक्टिव होगा नया सिस्टम; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का ब्रेक अब खत्म होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के असर से 13 अगस्त से पूरे प्रदेश में तेज से अति भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बारिश का सिलसिला लगातार बना रहेगा।

    11 और 12 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश

    रविवार (11 अगस्त) को हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में इन इलाकों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और बालाघाट में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

    12 अगस्त को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।

    13-14 अगस्त को अति भारी बारिश की आशंका

    मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

    अब तक औसत से ज्यादा बारिश

    इस साल 16 जून को मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश में अब तक औसतन 28.8 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 21.5 इंच है। यानी, अब तक 7.3 इंच ज्यादा पानी गिरा है। ग्वालियर, गुना, निवाड़ी और मंडला जैसे जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर संभाग के कई जिलों में अभी भी औसत से काफी कम बारिश हुई है।

    बारिश के लिए सक्रिय मौसम प्रणालियां

    • बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव
    • उत्तर भारत से गुजर रही ट्रफ लाइन
    • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन
    • पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक और ट्रफ लाइन

    इन सभी सिस्टम्स के एक साथ सक्रिय होने से आने वाले दिनों में पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में इंजीनियर की हादसे में मौत, रक्षाबंधन पर छाया मातम; मकान की छत पर जाते समय फिसले

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts