Mp Weather Update : प्रदेश में मानसून का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Mp Weather Update : प्रदेश में मानसून का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम तो सुहाना हो गया हैं। प्रदेश में भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच में आज सुबह से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मंगलवार को भी भोपाल समेत 25 जिलों में अच्छी बारिश देखने मिली। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।

4 दिन तक रहेगा सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक,  गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। वहीं,अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चलेगा। उन्होंने बताया कि जून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है और जुलाई में भी इसी तरह अच्छी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं जिसमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।

25 जिलों में हुई जमकर बारिश

मंगलवार को भोपाल समेत 25 जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बालाघाट में दर्ज की गई, जहां 2 इंच पानी गिरा। वहीं, सीधी, श्योपुर और सिवनी में 1 इंच, बैतूल, शिवपुरी और मंडला में पौन इंच और पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में आधा इंच बारिश हुई। वहीं दतिया, गुना, नर्मदापुरम, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया, मऊगंज, देवास, सीहोर और अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश देखने को मिली।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts