MP Weather Update : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

MP Weather Update : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिक ने भी प्रदेश के 16 जिलों में हैवी रेन अलर्ट और कई अन्य जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल, उज्जैन, सतना, नर्मदापुरम, बालाघाट और शिवपुरी जैसे जिलों में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश दर्ज की गई है।

तेज बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

प्रदेश के 16 जिलों में अगले चार दिनों तक हैवी रेन का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, बालाघाट, पांढुर्णा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हीं विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और सागर में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, छतरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं।

ये रहा शहरों का तापमान

सीधी सबसे गर्म रहा जहां पारा 35.8 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा,खरगोन,नरसिंहपुर में 19.4 डिग्री पारा दर्ज किया वहीं, सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां तापमान 14.8 दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर 34.6 डिग्री, उज्जैन 30.5 डिग्री, भोपाल 30 डिग्री, जबलपुर 28.6 और इंदौर में तापमान 27.6 डिग्री रहा।

अगले कुछ दिन तेज बारिश

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसमें ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हैं। इससे अगले कुछ दिन लगातार तेज बारिश देखने को मिल सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्राओं से बचें, आंधी और बिजली के समय घर से बाहर न निकलें साथ ही नदी तालाब वाले इलाकों से सतर्क रहें।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts