Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahakal Darshan :भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे उज्जैन, किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंचे और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। उनके साथ बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भी उपस्थित थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे उज्जैन, किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एवं बैटिंग कोच शीतांशु कोटक ने शुक्रवार सुबह ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। गौतम और कोटक प्रातःकालीन भस्म आरती में भी शामिल हुए। दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने टीम की जीत और सभी के कल्याण की प्रार्थना की है। गंभीर ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज बाबा महाकाल के दर्शन करने को मिले। मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि मुझे फिर दर्शन के लिए बुलाएं। महाकाल दर्शन के लिए पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा गंभीर का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

    रविवार को भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा मैच 

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच रविवार 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। इंदौर में होने वाले मैच से सीरीज जीतने का फैसला होगा। इससे पहले वड़ोदरा वनडे भारत ने और राजकोट वनडे न्यूजीलैंड ने जीता था।

    टी20 सीरीज में होंगे 5 मैच

    तीन मैचों की वनडे श्रंखला के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैच भी खेले जाएंगे। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया युवा जोश और अनुभव का मिश्रण दिखाएगी। यह सीरीज न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि टीम इंडिया को आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए तैयार करने में भी मदद करेगी। पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टी20 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा टी20 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा टी20 28 जनवरी को विशाखापत्तनम और पांचवां टी20 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

    गौतम गंभीर के साथ आए शीतांशु कौन हैं?

    शीतांशु कोटक भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान बल्लेबाजी कोच हैं, जो सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह इंडियाA टीम के हेड कोच का पद संभाला और 2020 रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र को चैंपियन बनाया, फिर उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और भारत की सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts