Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :जबलपुर में क्रिएटिव पुलिसिंग, बदमाशों का जुलूस निकाल वीडियो वायरल कर खत्म की दहशत

सोशल मीडिया पर बदमाशों के डराने-धमकाने के वीडियो वायरल होने पर जबलपुर पुलिस ने नया प्रयोग किया। पुलिस ने इन बदमाशों के जुलूस के वीडियो उन्हीं के सोशल मीडिया अकाउंट पर डलवाए। इससे उनके फॉलोअर्स में वे शर्मिंदा हो रहे हैं।
Follow on Google News
जबलपुर में क्रिएटिव पुलिसिंग, बदमाशों का जुलूस निकाल वीडियो वायरल कर खत्म की दहशत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिद्धार्थ तिवारी, जबलपुर। शहर में पुलिस ने अपराधियों पर काबू पाने और आमजन में भय कम करने के लिए अनूठी रणनीति अपनाई है। सोशल मीडिया पर बदमाशों के डराने-धमकाने के वीडियो वायरल होने से जनता में दहशत फैल रही थी। इसके जवाब में पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों का जुलूस निकालकर और उनके सरेंडर के वीडियो उन्हीं के सोशल मीडिया हैंडल और जबलपुर पुलिस के पेज से वायरल करवाना शुरू कर दिया है। इससे गुंडों में दहशत बैठना शुरू हो गई। 

    वीडियो साथियों तक पहुंचाया

    Uploaded media

     

    दिसंबर में माढ़ोताल क्षेत्र के दीनदयाल चौक पर रोहित पाल ने एक ऑटो चालक की गर्दन काट दी थी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और इसका वीडियो सोशल मीडिया तथा उसके अंदरूनी ग्रुप्स में वायरल किया, ताकि उसके सहयोगियों को भी संदेश जाए। 

    व्यापारियों का भरोसा लौटा

    Uploaded media

    माढ़ोताल में अन्नू अहिरवार दुकानदारों को धमकाकर पैसे वसूलता और तोड़फोड़ करता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे उन्हीं दुकानदारों के सामने ले जाकर जुलूस निकाला और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई, जिससे व्यापारियों का भरोसा लौटा।

    लोगों में दहशत कम हुई

    रांझी क्षेत्र में प्रवीण व शंटू यादव ने एक मकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। दोनों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया और यह वीडियो भी शेयर किया गया, उनकी दहशत कम हुई । 

    इसलिए अपनाया तरीका

    इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ अपराधियों को शर्मिंदा करना नहीं, बल्कि उनके नेटवर्क और  साथियों के मन में यह डर बैठाना है कि बदमाशी का अंजाम सार्वजनिक अपमान और कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस का यह तरीका सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपराधी की पहुंच को चुनौती देने के लिए  नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

    जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपराधों और अपराधियों पर लगाम कसने सख्त कार्रवाई करें, जिससे समाज में अपराधियों के प्रति भय पैदा न हो

    संपत उपाध्याय, एसपी, जबलपुर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts