महाकाल के दरबार में क्रिकेट कोचिंग स्टाफ ने मांगा आशीर्वाद-मुख्य कोच गौतम गंभीर पहुंचे

 महाकाल के दरबार में क्रिकेट कोचिंग स्टाफ ने मांगा आशीर्वाद-मुख्य कोच गौतम गंभीर पहुंचे
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच शीतांशु मंगलवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों कोचों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर सूत्रों के अनुसार, गौतम गंभीर ने आरती के पश्चात गर्भगृह के समक्ष विशेष प्रार्थना करते हुए देश, टीम और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उनके साथ मौजूद बैटिंग कोच शीतांशु ने भी महाकाल के चरणों में शीश नवाया। दोनों कोचों ने मंदिर की प्राचीन परंपराओं और व्यवस्थाओं की सराहना की तथा उज्जैन की आध्यात्मिक ऊर्जा को अद्भुत बताया।

    इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने गौतम गंभीर का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर मंदिर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मंदिर समिति ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित हस्तियों का महाकाल के दरबार में आना उज्जैन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाता है।

    भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने गंभीर को देखकर जयकारे लगाए और उनसे अभिवादन किया। हालांकि सुरक्षा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें शांति से दर्शन कराए गए।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts